सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illegal liquor network busted in Raipur: Police arrest mastermind Deepak Mudaliar

रायपुर में अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़: पुलिस ने मास्टरमाइंड दीपक मुदलियार को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 31 Mar 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के संगठित कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस गिरोह के मुख्य सरगना दीपक मुदलियार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है

Illegal liquor network busted in Raipur: Police arrest mastermind Deepak Mudaliar
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के संगठित कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस गिरोह के मुख्य सरगना दीपक मुदलियार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos


मामला थाना गंज क्षेत्र का है, जहां जनवरी 2026 में प्रभात टॉकीज के पीछे भट्ठी इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी मसाला शराब बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान 42.840 बल्क लीटर शराब (238 पौवा) और करीब 3.40 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे। कुल मिलाकर 4.28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पुलिस के हाथ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि यह अवैध कारोबार पूरी तरह संगठित तरीके से चलाया जा रहा था, जिसमें भंडारण से लेकर सप्लाई तक का नेटवर्क सक्रिय था।

कार्रवाई के शुरुआती दौर में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश साहू और गोपाल दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद फरार चल रहे अन्य आरोपी राजेश नागेश और दीप पाल सागर को भी पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंचने में सफल रही।

आखिरकार पुलिस ने दीपक मुदलियार को गिरफ्तार कर 30 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed