सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar Range IG says Our target for 2026 is to ensure that no harm comes to our jawans in Jagdalpur

5 वर्षों में 3 हजार से अधिक की सड़क हादसे में मौत: आईजी बोले- 2026 का लक्ष्य- जवानों को नहीं होने देंगे नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jan 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बस्तर रेंज आईजी ने शनिवार को लिए पत्रवार्ता में वर्ष 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जहां इस बात को कहा गया है कि किसी भी तरह से होने वाले एनकाउंटर में हमारे जवानों को किसी भी तरह से कोई भी नुकसान नही होने देंगे, इसके लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर लिया गया है।

Bastar Range IG says Our target for 2026 is to ensure that no harm comes to our jawans in Jagdalpur
बस्तर रेंज आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एनएच हो या फिर आम सड़क लोगो की लापरवाही बढ़ते ही जा रही है, जिसके चलते कइयों को अपनी जान गवानी पड़ती है, इन्ही लापरवाही के चलते बीते 5 वर्षो में 3 हजार से अधिक लोग सड़क हादसे में काल के गाल में समा चुके है, इस हादसों को रोकने के लिए लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इन सबके बाद भी लोग अपनी लापरवाही नही छोड़ रहे है, वर्ष 2023 व 24 में सड़क हादसे के आंकड़े बढ़े तो जरूर लेकिन वर्ष 2025 में आकड़ो में थोड़ी कमी देखी गई है।

Trending Videos


वर्ष भर के जारी आंकड़े में बताया गया है कि दुपहिया वाहन हो या फिर बड़ी वाहनों के द्वारा यातायात नियमो का पालन ना करते हुए अपनी वाहनों को फर्राटे से दौड़ाते है, जिसकी वजह से ऐसी बड़ी घटनाये देखने को मिलती है, इसके अलावा कई ऐसे लोग है जो रात को वाहन चलाने के दौरान अचानक आये झपकी की वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं घटित होती है, वही कई बार तो अन्य वजहों से एक साथ कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ती है, देखा जाए तो वर्ष 2021 में हुए हादसों में 730 लोगो की मौत हुई, जबकि वर्ष 2022 में 740, 2023 में 837, 2024 में 830 व वर्ष 2025 में 782 लोगो ने अपनी जान गवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह की बात करे तो इस सड़क हादसों में ट्रक चालक के द्वारा पंडरीपानी के पास एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया था, जिसमे 2 एमबीबीएस डॉक्टर की मौत हो गई थी, इसके अलावा अन्य सड़को में भी हादसे लगातार देखने को मिल रहे है।

एनकाउंटर में नहीं होने देंगे जवानों को नुकसान- आईजी

बस्तर रेंज आईजी ने शनिवार को लिए पत्रवार्ता में वर्ष 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जहां इस बात को कहा गया है कि किसी भी तरह से होने वाले एनकाउंटर में हमारे जवानों को किसी भी तरह से कोई भी नुकसान नही होने देंगे, इसके लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर लिया गया है।
 
बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने  शनिवार को वर्षभर का आंकड़ा जारी करते हुए बीते 5 वर्षो का आंकड़ा जारी किया है, जिसमे लगातार जवानों ने सफलता हासिल किया है, लेकिन वही दुख व्यक्त करते हुए कहा गया कि नक्सलियों ने बौखलाहट में इन 5 वर्षों में 224 के लगभग आम नागरिकों को मारा है।
 
आईजी बस्तर रेंज ने इन 5 वर्षों में अपनी शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि भी दिया, उनका कहना था कि इन सभी जवानों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी, जिसे देखते हुए अब जवानों के लिए नई रणनीति तैयार किया गया है, जहाँ पर अब जवानों को किसी भी तरह से नुकसान होने नही दिया जाएगा, साथ ही नक्सलियो की जो बची टीम है उसे भी जल्द खत्म करते हुए बस्तर को भी नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed