{"_id":"68ff5b8cefe39ca93d07ade8","slug":"crpf-jawan-commits-suicide-by-hanging-himself-in-his-camp-family-informed-in-jagdalpur-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सीआरपीएफ जवान ने अपने कैम्प में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सीआरपीएफ जवान ने अपने कैम्प में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों को दी गई सूचना
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा में पदस्थ जवान ने अपने ही कैम्प के अंदर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही परिजनों को सूचना भी दे दिया गया है।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा में पदस्थ जवान ने अपने ही कैम्प के अंदर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही परिजनों को सूचना भी दे दिया गया है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि कानपुर के भवानीपुर निवासी जसवीर सिंह जो कि सीआरपीएफ 231 बटालियन जावंगा में पदस्थ था, सोमवार की सुबह अपने सभी साथियों से मिलने के बाद अपने कैम्प के ही बैरक में जाकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी तब लगी, जब उसके साथी उसकी खोजबीन करते हुए उसके रूम में पहुँचे, जहाँ उसे फांसी के फंदे में लटका देख आला अधिकारियों को सूचना दिया गया, जिसके बाद पुलिस को मामले के बारे में बताया गया, पुलिस को मृतक के पास से किसी भी प्रकार से कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है, वही उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर जवान किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था क्या, वही परिजनों को भी जानकारी दे दिया गया है।