सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   elderly man retired from health department of Jagdalpur

CG News: पहले भतीजे को फोन किया... फिर जगह बताई, स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइज ने की आत्महत्या

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के बिरिंगपाल में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले बुजुर्ग ने भतीजे को फोन किया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

elderly man retired from health department of Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

परपा थाना क्षेत्र के बिरिंगपाल में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हुए सुपर वाइजर ने शनिवार की सुबह अपने भतीजे को फोन कर जंगल के बीच बने गाय गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

Trending Videos

 
मामले की जानकारी देते हुए मृतक टी आर ठाकुर 69 वर्ष निवासी बिरिंगपाल जो कि स्वास्थ्य विभाग में सुपर वाइजर के पद में कार्यरत था, करीब पांच साल पहले रिटायर्ड होने के बाद अपने परिवार के साथ ही रह रहा था, शनिवार की सुबह अपने घर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से करीब एक किमी दूर स्थित गाय गोठान में जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां आने जाने वालों ने उसे वहां बैठे देखकर उससे बात भी की, जहां मार्ग के खाली होने पर अपने भतीजे को फोन कर बताया कि वह गोठान में बैठा हुआ है, जहां परिजनों के आने से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगने के बाद परपा पुलिस मौके पर आ पहुंची, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed