सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Faces lit up after finding lost phones on Dhanteras Dantewada SP hands over mobile phones to people in Jagdalp

जगदलपुर: धनतेरस के दिन गुम हुए फोन पाकर खिले चेहरे, दंतेवाड़ा एसपी ने लोगों को सौंपे मोबाइल फोन

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Oct 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

धनतेरस के अवसर पर दंतेवाड़ा एसपी ने करीब 100 से अधिक लोगों के चेहरे में मुस्कान दिलाते हुए उनके गुम हुए फोन को खोज निकाला गया, साथ ही धनतेरस के दिन सभी को वापस किया गया।

Faces lit up after finding lost phones on Dhanteras Dantewada SP hands over mobile phones to people in Jagdalp
एसपी ने सौंपे फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धनतेरस के अवसर पर दंतेवाड़ा एसपी ने करीब 100 से अधिक लोगों के चेहरे में मुस्कान दिलाते हुए उनके गुम हुए फोन को खोज निकाला गया, साथ ही धनतेरस के दिन सभी को वापस किया गया, इस कार्यवाही से लोगो ने दंतेवाड़ा एसपी के साथ ही अन्य आला अधिकारियों का दिल से धन्यवाद करते हुए अपने फोन को लेने के साथ ही अपने फोन को ले गए,मामले के बारे में दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के करीब 100 से अधिक फोन गुमने के साथ ही चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इया आपलो सामान निया कार्यक्रम के माध्यम से उनके फोन को खोजने का काम शुरू किया गया, जहां फोन जगदलपुर से लेकर सुकमा, बीजापुर, कोंडागाँव के साथ ही ओड़िसा से भी बरामद किया गया, जब्त किए गए फोन की कीमत करीब 22 लाख रुपये के लगभग आंकी गई, वही 107 लोगो को उनके फोन दिए गए।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय, एएसपी आईपीएस राम कुमार वर्मन, एएसपी आईपीएस उदित पुष्कर एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गुम मोबाइल तलाश अभियान चलाया गया था,  गुम मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोज किया गया था, इया आपलो सामान निया कार्यक्रम के माध्यम से उनके फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया,  दन्तेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों के लिए सायबर हेल्पलाइन नम्बर 9479151665 भी जारी किया है, इसके साथ भारत सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाइन नम्बर और cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकने की बात भी कही गई है,  सायबर हेल्पलाइन दन्तेवाड़ा के नाम से भी व्हाटसप अकाउंट बनाया गया है, जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत व्हाटसप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed