फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoist weapons cache recovered in Sukma, 47 live cartridges hidden underground in the forest were also found

CG: सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले

Tue, 04 Aug 2026 01:26 PM IST
जगदलपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: जगदलपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियार और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने इसे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम होने की कार्रवाई बताया है।
 

विज्ञापन
Maoist weapons cache recovered in Sukma, 47 live cartridges hidden underground in the forest were also found
सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से माओवादियों के नेटवर्क को झटका लग रहा है। भेज्जी थाना क्षेत्र के बोदराजपदर जंगल में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन ने जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ डीआईजी राजेश पांडेय और 50वीं बटालियन के कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के मार्गदर्शन में जवानों की टीम इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध स्थान पर जमीन के नीचे छिपाया गया हथियार और 47 जिंदा कारतूस मिले, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि माओवादी इन हथियारों और कारतूसों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमले या अन्य नक्सली गतिविधियों के लिए करने की तैयारी में थे। समय रहते इनकी बरामदगी से सुरक्षा बलों ने माओवादियों की संभावित साजिश को नाकाम कर दिया।


बरामद हथियार और कारतूस को नियमानुसार जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं, पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों और छिपाए गए हथियारों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed