{"_id":"68ff3edc91647d90ec040004","slug":"youth-killed-to-avenge-beating-murder-revealed-in-bacheli-in-jagdalpur-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक को उतारा मौत के घाट, बचेली में हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक को उतारा मौत के घाट, बचेली में हत्या का खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 27 Oct 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में बीते दिनों एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की, जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में बीते दिनों एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की, जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही हत्या की वजह आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसे कुछ वर्ष पहले किसी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट किया था, जिससे कि वह नाखुश होकर उसकी हत्या कर दी।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि प्रार्थिया रामबती कर्मा ने 15 अक्टूबर को थाना आकर मामला दर्ज कराई कि गांव में नवाखानी त्यौहार मनाने का कार्यक्रम था, नवाखानी त्यौहार मनाने के एक दिन पहले 14 अक्टूबर को गांव में खाने पीने का एका त्यौहार था, रात्रि लगभग 8 बजे राजू अपने घर आंगन के बीच में बने झोपड़ी में खाट में सोया था तथा उसकी पत्नि कमरा अंदर सो गई थी, रात्रि को जब प्रार्थिया उठी तो देखी इसका पति राजू कर्मा ठीक ठाक सोया हुआ था, लेकिन सुबह 4 बजे उठी और अपने पति के पास जाकर देखी खाट के नीचे खून बह रहा था, जिसे देखी राजू कर्मा के गर्दन के दाहिने तरफ कटा हुआ था, खून निकलने के साथ ही मौत हो चुकी थी, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की पतासाजी किया गया , जांच के दौरान लगातार परिजन, ग्रामीणों एवं संदेहियो से पूछताछ किया गया, 26 अक्टूबर को संदेही पोदिया कर्मा 50 वर्ष निवासी बहेनार मंझारपारा थाना बचेली जिला दंतेवाड़ा के बहेनार मंझारपारा में पहुंचकर आरोपी पोदिया कर्मा को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर राजू कर्मा ने हत्या करने की बात स्वीकार की, आरोपी राजू कर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पूर्व मृतक के साथ किसी विवाद में मृतक ने आरोपी के साथ मारपीट किया था इसी बात को आरोपी मृतक से रंजिश रखा हुआ था तथा मौके के तलाश में रह रहा था, घटना के दिन लोहे के पटासी से मार का हत्या किया था, पटासी को आरोपी के घर बहेनार मंझारपारा से जप्त किया गया है, आरोपी पोदिया कर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।