सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir-Champa young woman murdered by being buried in mud due to suspicion over love affair

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेमिका की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार, खेत में मिला था अर्धनग्न शव

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सुबह बरगांव के खेत में अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मुख्य आरोपी बताते हुए हत्या का खुलासा किया।सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने पटना से आरोपी को गिरफ्तार किया। 

Janjgir-Champa young woman murdered by being buried in mud due to suspicion over love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार

जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान ग्राम पीपरा निवासी 21 वर्षीय पूजा महंत के रूप में हुई है। उसका अर्धनग्न शव ग्राम पीपरा और बरगांव के बीच एक खेत में मिला था।

Trending Videos


प्रेम में शक और गुस्सा बनी हत्या की वजह पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह बरगांव स्थित एक खेत में युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए। फुटेज में तड़के सुबह दो युवक बाइक पर जाते दिखे, जिसके कुछ ही मिनट बाद पूजा महंत मोबाइल पर बात करते हुए अकेली उसी रास्ते से गुजरती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव से लौटते समय हुई घटना जांच में पता चला कि पूजा महंत ग्राम किरीत में आयोजित वार्षिक उत्सव देखकर रात करीब 12 से 1 बजे घर लौटी थी। इसके बाद तड़के करीब 4.45 बजे वह घर से निकली और कुछ देर बाद उसका शव खेत में मिला। पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे शक था कि पूजा उसे समय नहीं देती और किसी अन्य युवक से बात करती है। इसी बात पर हुए विवाद में गुस्से में उसने पूजा को धक्का देकर उसका सिर कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भाई और दोस्त ने की थी भागने में मदद घटना के बाद आरोपी प्रवीण को उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा (32) और दोस्त केशव चंद्रा (34) ने शिवरीनारायण बस स्टैंड से भागने में मदद की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन, कपड़े और आरोपी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा के साथ-साथ उसके भाई और दोस्त को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed