{"_id":"698de415790360bc3b0f5512","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3944574-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ से ज्यादा की ठगी: शेयर मार्केट में निवेश का देता लालच, खुद आलीशान जिंदगी जीता; बंगाल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ से ज्यादा की ठगी: शेयर मार्केट में निवेश का देता लालच, खुद आलीशान जिंदगी जीता; बंगाल से गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार
चांपा पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। ठगी के झांसे में पीड़ितों को पांच फीसदी मासिक ब्याज और अतिरिक्त लाभ का लालच दिया गया था।
आरोपी का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर आठ करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंकों के चेकबुक, नौ डेबिट कार्ड, आठ क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन महंगे मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
चांपा पुलिस के अनुसार, भूधर प्रसाद देवांगन (38 वर्ष) ने 30 जनवरी को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। की वर्ष 2021 में कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ से पहचान हुई थी। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश पर प्रति माह 5 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया और अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके झांसे में आकर भूधर प्रसाद देवांगन सहित अन्य लोगों ने नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से कुल 8.45 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। शुरुआत में कुछ महीनों तक पांच प्रतिशत ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में कंपनी में घाटा बताकर भुगतान बंद कर दिया गया और पैसे लौटाने का झूठा आश्वासन देता रहा।
मामले में थाना चांपा में धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी विश्वजीत देबनाथ को ईटला पोड़ा पारा, पोस्ट कालीघाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) से हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने निवेश की रकम से क्रेटा कार खरीदी, सोना खरीदा, घर का रंग-रोगन कराया और बैंक में सोना जमा करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।