{"_id":"698f329d66a6eb9d490a7911","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3948116-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा: नगर पंचायत कर्मचारी से 2.50 लाख की लूट, साइकिल के हैंडल में रखा थैला ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा: नगर पंचायत कर्मचारी से 2.50 लाख की लूट, साइकिल के हैंडल में रखा थैला ले उड़े चोर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:10 PM IST
Link Copied
जांजगीर चांपा जिले के रहौद नगर पालिका के पंप ऑपरेटर कर्मचारी गोपेश्वर पटेल से दो अज्ञात युवकों ने सायकल हैंडटल में रखे 2.50 लाख रुपए की लूट कि घटना को अंजाम दिया है। जमीन गिरवी को छुड़ाने के लिए पैसे उधार लिया था। सूचना के बाद नाका बंदी की गई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया नगर पंचायत रहौद का पंप ऑपरेटर कर्मचारी गोपेश्वर पटेल जोकि अपने गिरवी रखे जमीन को छुड़ाने के लिए श्याम चंदेल से 2.50 लाख रुपए उधारी लिया था। श्याम चंदेल ने उससे 2.50 लाख रुपए का चेक दिया था। जिसे लेकर वह शुक्रवार की दोपहर करीबन 12 बजे पामगढ़ के SBI बैक में पहुंचा था। जहां से चेक के माध्यम से 1 से 2 बजे की बीच वह 2.50 लाख रुपए निकाल कर बैंक से निकला।
वही बैंक परिसर में अपने परिचित मिथलेश नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई और उसके साथ वापस रहौद आया। फिर ग्रामीण बैंक के पास अपनी साइकिल जो पहले से खड़ी किया था उसे लिया और नगदी रकम से भरा थैला को साइकल के हैंडल में टांगकर अपने घर जा रहा था। इस बीच दो तालाब के बीच पहुंचा था जहां बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने सुनसान जगह होने पर साइकिल में रखे थैले को लुट कर मौके से फरार हो गए। जिसमें एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। जोकि पामगढ़ को ओर भागने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम अलर्ट मोड़ पर आई और नका बंदी की गई,साथ ही जिले के सीमा क्षेत्रों में भी नका बंदी कर अन्य जिले के पुलिस को सूचना दी गई है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में तलाशी लेने पर दोनों युवक संदेही दिखा है जिनकी तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।