{"_id":"698ee25b2dabf2a06d04427e","slug":"aligarh-viral-mother-in-law-surprises-again-will-she-no-longer-live-with-her-brother-in-law-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Aligarh: वायरल सास ने फिर चौंकाया! अब बहनोई के साथ नहीं रहेगी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: वायरल सास ने फिर चौंकाया! अब बहनोई के साथ नहीं रहेगी?
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Feb 2026 02:05 PM IST
Link Copied
होने वाले दामाद के साथ फरार होकर सुर्खियों में आई महिला सपना देवी गुरुवार करीब दस माह बाद थाने पहुंच गई। महिला ने होने वाले दामाद राहुल पर बंधक बनाकर पीटने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि अब वह अकेले रखना चाहती है, उसे अपने किए हुए पर काफी पछतावा हो रहा है।
महिला का कहना है कि प्रेम जाल में फंसाकर राहुल उसे अपने साथ ले गया, उसके जेवरात और नकदी खर्च कर डाली। बाद में बंधक बनाकर पीटता था और मानसिक उत्पीड़न करता था। पीड़िता ने दिए बयान में बताया कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर गई थी, जिसका अब उसे गहरा पछतावा है।
अब वह अकेले रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करना चाहती है। आरोप है कि राहुल महिलाओं की खरीद-फरोख्त जैसे अवैध कार्यों में भी संलिप्त है। इधर, दूसरी ओर बुधवार को राहुल ने भी थाना दादों में शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को पहले ही उसके बहनोई द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। राहुल ने महिला और उसके परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए।उसका कहना है कि महिला तांत्रिक क्रिया (टोटका) करती थी। उसे तरह-तरह की चीजें पहनने के लिए मजबूर करती थी। युवक ने दावा किया कि उसका घर उजड़ने में महिला और उसके परिजनों की भूमिका है। उसने क्षेत्राधिकारी छर्रा से मिलकर न्याय की मांग की, लेकिन अधिकारी के न मिलने पर मायूस लौटना पड़ा।
इधर, महिला ने बहनोई के साथ जाने के आरोपों को निराधार बताया है। सीओ संजीव तोमर ने बताया है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामला नेपाल बॉर्डर के पास का है। जांच में कोई तथ्य सामने आता है तो स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जाएगा।महिला ने आरोप लगाया कि वो महिलाओं को बेचता था। महिलाओं का धंधा करता है। मुझे अपने किये पर बहुत पछतावा है। एक पड़ोसी महिला की मदद से वह बचकर निकली। मैं शनिवार को निकली। रात में अलीगढ़ आई थी। मेरे जीजा पर गलत आरोप लगा रहा है। वो गरीब आदमी हैं। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसे सजा होनी चाहिए। उसे जेल होनी चाहिए। थाना दादों के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी होने वाली सास सपना देवी के साथ मोबाइल पर बात होने लगी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे दामाद-सास की नजदीकियां प्यार में बदल गईं। राहुल और पुलिस के अनुसार विवाह से करीब 12 दिन पहले सपना देवी पति, परिवार को छोड़कर वह उसके पास चली आई थीं। पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी। इसके बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे। वहां से दोनों को मडराक थाने बुलाया गया, जहां सास और दामाद ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार करते हुए जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की सहमति और लिखित बयान के बाद छोड़ दिया गया और दोनों साथ रहने चले गए। करीब दस माह बाद ही 11 फरवरी की दोपहर करीब दादों थाने पहुंचे राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक जिले में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वहां से छह फरवरी को उसे छोड़कर पत्नी सपना देवी अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।