सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Bloody conflict over illegal sand dispute in Datia elderly man dies due to bullet injury

Datia News: दतिया में अवैध रेत विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गोली लगने से बुजुर्ग की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 02:20 PM IST
Bloody conflict over illegal sand dispute in Datia elderly man dies due to bullet injury
दतिया जिले के लांच थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अवैध रेत को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हथियारबंद लोगों द्वारा की गई फायरिंग में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
अशोक शर्मा के रूप में मृतक की पहचान 
मृतक की पहचान अशोक शर्मा के रूप में हुई है, जो टोड़ा-रमगढ़ा निवासी थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे निकेश शर्मा का महिंद्रा 585 ट्रैक्टर चालक दीपू सोलंकी के साथ गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में भैंसासुर बाबा मंदिर के पास कार सवार कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि ये लोग रेत कारोबार से जुड़े थे और अपने साथ हथियार लाए हुए थे।

बदमाशों ने गांव तक किया पीछा
स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर निकल गया। हमलावर स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन से उसका पीछा करते हुए गांव तक पहुंच गए। गांव में पहुंचते ही चालक ने शोर मचाया, जिससे परिवार के सदस्य और ग्रामीण बाहर आए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

रास्ते में हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने पिस्टल और दूसरे ने बंदूक निकाल ली। आरोप है कि बाबूजी उर्फ उत्तम नामक आरोपी द्वारा चलाई गई गोली अशोक शर्मा को लगी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोपी को पकड़ा
घटना के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी उत्तम उर्फ बाबूजी को पकड़ लिया और उसके हाथ से राइफल छीन ली, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। इस झड़प में दूसरे पक्ष का उत्तम भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया।

ये भी पढ़ें: मैहर के NH-30 पर बड़ा हादसा, ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो, 6 श्रद्धालु घायल

राइफल बरामद
अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों  ने बताया कि निकेश शर्मा की शिकायत पर लांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में बाबूजी उर्फ उत्तम, बृजराज सिकरवार उर्फ फौजी, सतेंद्र रावत, आशु रावत, दीपू यादव और सचिन को नामजद किया गया है। मौके से एक राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम: बैंक्वेट हॉल में आग लगने से हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

13 Feb 2026

Damoh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दमोह दौरा आज, नोहलेश्वर महोत्सव और किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

13 Feb 2026

Ujjain Mahakal: विजया एकादशी पर त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाकर दिए भक्तों को दर्शन

13 Feb 2026

युवती को आशीर्वाद देना साधु को पड़ा भारी, वीडियो वायरल; VIDEO

13 Feb 2026

गांव छोड़कर गए थे बाहर, लोगों ने जमीन पर किया अतिक्रमण; VIDEO

13 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: सीकरी में नहर की गूल बंद किए जाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन लोग घायल

13 Feb 2026

कानपुर: सड़क निर्माण के दौरान किया गड्ढा, नहीं लगाई बैरिकेडिंग

12 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: दुर्गा मंदिर के सामने लीकेज लाइन के चलते सड़क पर जलभराव की समस्या

12 Feb 2026

कानपुर: नया शिवली रोड की जर्जर हालत, फैली बजरी

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर बारासिरोही जाने वाले सड़क की दुर्दशा

12 Feb 2026

कानपुर: गली में अस्पताल, सड़क पर भरा सीवर का पानी

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर पनकी रोड पर लाइन लीकेज, सड़क पर भरा पानी

12 Feb 2026

कानपुर: मानक के विपरीत बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर बंबा रोड पर डाल दिया घरों से निकला हुआ मालबा

12 Feb 2026

कानपुर: नया शिवली रोड स्थित सड़क की जर्जर हालत

12 Feb 2026

VIDEO: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, हाथी गेट से बड़े वाहन किए जा रहे डायवर्ट

12 Feb 2026

VIDEO: एटा में फंदे पर लटके मिले चाची-भतीजे, तीन साल से कर रहे थे इश्क

12 Feb 2026

Muzaffarnagar: दिल्ली में 2027 पर मंथन...ताल कटोरा में बजेगा रणसिंघा, सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर हुई बैठक

12 Feb 2026

कानपुर: गुमटी बाजार सुबह खाली कराया, शाम को फिर अतिक्रमण

12 Feb 2026

कानपुर: लीकेज एलपीजी सिलिंडर में धमाका होने से घर में लगी आग, छह झुलसे

12 Feb 2026

VIDEO: 21 साल से फरार, प्रमोद से बना परवेज, 50 हजारी का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दर्ज हैं 17 मुकदमे

12 Feb 2026

VIDEO: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में अंडरपास संकरा होने पर ग्रामीणों का हंगामा, निर्माण कार्य रुकवाया

12 Feb 2026

कानपुर: डोमनपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

12 Feb 2026

कानपुर: खोदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, अफरा-तफरी

12 Feb 2026

कानपुर: श्री नंदेश्वर मंदिर पहुंचे डीसीपी, महाशिवरात्रि मेले के संबंध में परखी सुरक्षा व्यवस्था

12 Feb 2026

कानपुर: एक छात्र के गुड मॉर्निंग न कहने पर शिक्षक ने 25 बच्चों को दो घंटे क्लास में खड़ा रखा

12 Feb 2026

VIDEO: चकराता विंटर कार्निवाल में झलकी जौनसारी जनजाति की छटा

12 Feb 2026

Faridabad: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पंजाब की फुलकारी दुपट्टों की धूम, महिलाएं जमकर कर रही खरीदारी

12 Feb 2026

Noida: नोएडा स्टेडियम के पास ट्रैफिक लाइट बंद, पुलिस की तैनाती भी नहीं

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed