{"_id":"6a464e5f34db6e6a40043c3a","slug":"datia-a-momo-cart-vendor-was-beaten-with-sticks-and-rods-by-a-group-of-strongmen-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: मोमोज ठेला संचालक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: मोमोज ठेला संचालक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 02 Jul 2026 05:11 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:11 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया शहर में भैरव मंदिर के पास मोमोज का ठेला लगाने वाले एक युवक दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल युवक की पहचान खाती बाबा कॉलोनी निवासी रविन्द्र पुत्र सूरज रजक (26) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविन्द्र भैरव मंदिर के पास मोमोज का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे चार से पांच युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने रविन्द्र को जबरन पकड़कर पास स्थित रेंज की बाउंड्रीवाल के पास ले जाकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि रविन्द्र वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर उसे छोड़कर भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रविन्द्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया। गुरुवार दोपहर तक युवक को होश नहीं आया था। बाद में अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की पुष्टि की।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।