बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   In Datia, the sand mafia chased away the contractor's flying squad with sticks and rods, video goes viral.

Datia: दतिया में रेत माफियाओं का आतंक, अवैध खनन रोकने पहुंची फ्लाइंग टीम पर हमला, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 03:52 PM IST
In Datia, the sand mafia chased away the contractor's flying squad with sticks and rods, video goes viral.
दतिया जिले के सेवढ़ा अनुभाग में एक बार फिर रेत माफियाओं का आतंक सामने आया है। अवैध रेत कारोबार रोकने पहुंची रेत कंपनी की फ्लाइंग टीम पर माफियाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली और रेत माफियाओं के बढ़ते हौसलों पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना सेवढ़ा के भगुआपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रेत ठेकेदार की फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि सेवढ़ा मुख्य मार्ग से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।

लाठी-डंडों से लैस होकर माफियाओं ने किया हमला

जैसे ही फ्लाइंग टीम मौके पर पहुंची, पहले से मौजूद रेत माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में 8 से 10 युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर फ्लाइंग टीम की कार के पीछे दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। टीम के ड्राइवर ने जान बचाने के लिए कार को बैक गियर में तेजी से भगाया। करीब आधा किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा किया गया। टीम के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और वे किसी तरह मौके से निकलने में सफल रहे।

सेवढ़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होता है अवैध खनन

सेवढ़ा क्षेत्र सिंध नदी के किनारे स्थित है। यहां लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन नदी से सैकड़ों ट्रैक्टर रेत निकालकर बिना रॉयल्टी चुकाए बाजारों में बेची जाती है। लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार में स्थानीय दबंगों के साथ कुछ सफेदपोशों की भी भूमिका रही है। बताया जा रहा है कि फ्लाइंग टीम पर हमला इसी अवैध नेटवर्क की बौखलाहट का नतीजा है।

ये भी पढ़ें- Guna News: ऑफिस की छत से गिरा या धक्का दिया गया? इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी की मौत पर गहराया रहस्य

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। लोगों का कहना है कि जब ठेकेदार की निजी फ्लाइंग टीम ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। वीडियो वायरल होने के बाद भी भगुआपुरा थाना पुलिस की ओर से तत्काल कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इसलिए पुलिस भी कार्रवाई करने से बचती है।

फ्लाइंग टीम ने लगाए गंभीर आरोप

फ्लाइंग टीम के सदस्यों का कहना है कि उन्हें रोजाना धमकियां मिलती हैं। जब भी वे अवैध रेत परिवहन रोकने जाते हैं, माफिया हथियारों के साथ पहुंच जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की जा चुकी है। टीम का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना के बाद भगुआपुरा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत माफिया खुलेआम हथियार लेकर घूमते हैं। विरोध करने वालों के साथ मारपीट की जाती है और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रैक्टरों की वजह से सड़कें भी खराब हो चुकी हैं और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद दतिया एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सेवढ़ा एसडीओपी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध रेत खनन रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: जाजमऊ पुल पर युद्धस्तर पर जारी मरम्मत, एनएचएआई ने बढ़ाई मजदूरों की संख्या

27 Jun 2026

कानपुर: पानी की टंकी की मरम्मत का मामला, घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर ईओ ने काम रुकवाया

27 Jun 2026

15 हजार अकाल अकादमी विद्यार्थियों ने 'WE ARE DRUG FREE' की मानव आकृति बनाकर विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ाया कदम

जालंधर: फायरिंग केस में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

27 Jun 2026

राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

27 Jun 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में दो जगह टूटी बूटे शाह नहर, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसानों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Guna News: ऑफिस की छत से गिरा या धक्का दिया गया? इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी की मौत पर गहराया रहस्य

27 Jun 2026
विज्ञापन

कालका के काली माता मंदिर रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

27 Jun 2026

फिरोजपुर में वेतन नहीं मिलने पर नगर काउंसिल मुलाजिमों ने दिया धरना

VIDEO: घर से 300 मीटर पहले मौत ने घेरा, धधकते कंटेनर में तड़पकर दम तोड़ गए दो भाई

27 Jun 2026

VIDEO: चीखें गूंजती रहीं, कंटेनर धधकता रहा... 20 मिनट में बुझ गए परिवार के दो चिराग

27 Jun 2026

Ratlam: तीन मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें, कर्मचारी को किया गया निलंबित; गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे

27 Jun 2026

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश संजीव ढेर, पुलिस ने बताया कैसे हुई पूरी घटना

27 Jun 2026

Ujjain News: श्री महाकाल के दरबार में हनुमान स्वरूप की छटा, भस्म आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

27 Jun 2026

स्मार्टफोन नहीं तो एक्स-रे रिपोर्ट भी नहीं, मरीज परेशान; VIDEO

27 Jun 2026

VIDEO: नैनीताल में ताजियों का जुलूस निकाला, सीनाजनी भी की

27 Jun 2026

Pithoragarh: मां उल्का लायंस ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

27 Jun 2026

VIDEO: मुहर्रम...याैम-ए-आशूरा पर निकाला गया ताजियों का जुलूस

27 Jun 2026

बीएचयू गेट से निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम; VIDEO

27 Jun 2026

पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी; VIDEO

27 Jun 2026

मुहर्रम पर गूंजे 'या हुसैन' के नारे, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब; VIDEO

27 Jun 2026

एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में सील किया गया था अस्पताल, VIDEO

27 Jun 2026

गम और मातम के बीच मनाया गया मुहर्रम, VIDEO

27 Jun 2026

बंद मकान का ताला तोड़ 20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर, VIDEO

27 Jun 2026

वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य को किया नमन; VIDEO

26 Jun 2026

टोल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी; VIDEO

26 Jun 2026

मेरा गांव, मेरी शान: महाभारत काल में सुशर्मा के त्रिगत ठिकाने से पड़ा गांव तिगड़ाना का नाम, 1355 ई में ठाकुर जग्गा सिंह ने जाटू लुहारी से आकर था बसाया

26 Jun 2026

Meerut: मुहर्रम पर घंटाघर से निकाला जुलूस, सोगवारों ने किया मातम

26 Jun 2026

Meerut: अब्दुल्लापुर से निकाला जुलूस, सोगवारों ने किया जोरदार मातम

26 Jun 2026

Bijnor: छह साल के बच्चे के पेट में लगाया ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन, अस्पताल में मौत

26 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed