सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AI Impact Summit 2026: Dates, Venue, Agenda, Live Streaming and Registration Details

AI Impact Summit 2026: क्या है वेन्यू, कैसे करें रजिस्ट्रेशन, देनी पड़ेगी एंट्री फीस? जानिए सभी सवालों के जवाब

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Mon, 16 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' का आयोजन हो रहा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा एआई आयोजन है। इस वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टेक कंपनियों के सीईओ, नीति निर्माता और शोधकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एआई के भविष्य, सुरक्षा और इनोवेशन पर चर्चा होगी। समिट में 500 से अधिक इवेंट और 840 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होंगे। इस लेख में हम आपको इस समिट की वो सभी जानकारियां देने वाले हैं जिनका सवाल आपके मन में आ रहा है।

AI Impact Summit 2026: Dates, Venue, Agenda, Live Streaming and Registration Details
एआई इंपैक्ट समिट में ये हैं प्रमुख कार्यक्रम की तिथियां - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' की मेजबानी कर रहा है। यह कार्यक्रम 16 से 20 फरवरी 2026 तक देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। इसमें दुनिया भर के बड़े नेता, सरकार के अधिकारी, टेक कंपनियों के प्रमुख, वैज्ञानिक, स्टार्टअप और अन्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। सरकार के अनुसार इस समिट के दौरान मुख्य कार्यक्रम के अलावा 500 से ज्यादा इवेंट होंगे। साथ ही 840 से ज्यादा कंपनियां और संस्थाएं अपने एआई प्रोडक्ट और नई तकनीक दिखाएंगी। इसी वजह से यह एआई से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम माना जा रहा है।

Trending Videos

एआई इंपैक्ट समिट 2026 क्या है?

एआई इंपैक्ट समिट 2026 इस समिट का चौथा आयोजन है। इसका पहला कार्यक्रम यूनाइटेड किंगडम में हुआ था जहां दुनिया भर के नेता और एआई कंपनियों के प्रमुख एक साथ आए थे और उन्होंने एडवांस एआई के फायदे और उससे जुड़े जोखिमों पर चर्चा की थी। यह पहली बार है जब यह समिट किसी विकासशील देश के क्षेत्र यानी ग्लोबल साउथ में हो रहा है। इससे पहले यह समिट सियोल और पेरिस जैसे बड़े शहरों में आयोजित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिट का स्थान और समय क्या होगा?

एआई इंपैक्ट समिट 2026 का मुख्य आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। समिट के सामान्य सत्र रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। यहां अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 फरवरी 2026 को उद्घाटन प्रधानमंत्री के जरिए किए जाने की वजह से इस दिन आम लोगों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित है। आम जनता के लिए प्रवेश 17 फरवरी 2026 से शुरू होगा लेकिन इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

  • भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में मुख्य सत्र और उद्घाटन समारोह होंगे
  • भारत मंडपम एग्जीबिशन हॉल में एआई इंपैक्ट एक्सपो आयोजित होगा जहां कंपनियां अपने एआई प्रोडक्ट दिखाएंगी
  • सुषमा स्वराज भवन में पैनल डिस्कशन और महत्वपूर्ण बैठकें होंगी

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

इस समिट में भाग लेने के लिए सभी प्रतिनिधियों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। अच्छी बात यह है कि यह रजिस्ट्रेशन फिलहाल पूरी तरह मुफ्त है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in पर जाएं
  • 'Register as Delegate' विकल्प चुनें
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें जैसे: नाम, ईमेल, जन्म तिथि, व्हाट्सएप नंबर और प्रोफेशनल डिटेल्स
  • आईडी बैज के लिए अपनी स्पष्ट फोटो अपलोड करें
  • OTP के जरिए ईमेल वेरिफिकेशन पूरा करें
रजिस्ट्रेशन स्वीकृत होने के बाद आपको एक कंफर्मेशन ईमेल और QR कोड मिलेगा। समिट में प्रवेश के लिए यह QR कोड और एक वैध सरकारी फोटो आईडी (या विदेशी प्रतिनिधियों के लिए पासपोर्ट) जरूरी होगा।

समिट का पूरा कार्यक्रम और एजेंडा क्या होगा?

समिट के ज्यादातर सत्र सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। हालांकि अलग-अलग कार्यक्रम का समय थोड़ा अलग हो सकता है। इस समिट का मुख्य कार्यक्रम 19 और 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और अभिभाषण देंगे। इस कार्यक्रम में बड़े नेता, विशेषज्ञ और कंपनियां एआई से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

आने-जाने और पार्किंग की व्यवस्था क्या है?

 

समिट में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए आयोजकों ने खास व्यवस्था की है।

Metro का उपयोग करने की सलाह:

  • ट्रैफिक और सीमित पार्किंग के कारण दिल्ली मेट्रो से आने की सलाह दी गई है
  • सुप्रीम कोर्ट (प्रगति मैदान) मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है
  • भारत मंडपम में प्रवेश के लिए गेट नंबर 10 का उपयोग करें

पार्किंग सुविधा:

रिमोट पार्किंग की व्यवस्था इन जगहों पर की गई है:

  • पुराना किला
  • दिल्ली चिड़ियाघर
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
  • यहां से शटल सेवा उपलब्ध है

विदेशी प्रतिनिधियों के लिए खास सुविधा

विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए समिट में यूपीआई वन वर्ल्ड वॉलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे वे बिना भारतीय बैंक खाते के भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

समिट की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

समिट के सभी प्रमुख सत्रों की लाइव स्ट्रीमिंग IndiaAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इससे लोग दुनिया के किसी भी कोने से इस समिट को देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed