सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AI Impact Summit 2026 Live: PM Modi, Sam Altman and Global Tech Leaders Gather in New Delhi

AI Impact Summit 2026: भारत में दुनिया के सबसे बड़े एआई इवेंट का आगाज, घर बैठे मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Mon, 16 Feb 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

AI Impact Summit 2026 Live: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित दुनिया के कई बड़े टेक लीडर्स शामिल हो रहे हैं।

AI Impact Summit 2026 Live: PM Modi, Sam Altman and Global Tech Leaders Gather in New Delhi
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 यहां देख सकते हैं लाइव - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इवेंट आयोजित किया जा रहा है। भारत में एआई इंपैक्ट समिट 2026 आज यानी 16 फरवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। यह पांच दिवसीय समिट 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, टेक कंपनियों के सीईओ, नीति निर्माता और एआई विशेषज्ञ एक मंच पर एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे। यह समिट न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इससे आने वाले वर्षों में एआई की दिशा और नीतियों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

Trending Videos

एआई इंपैक्ट समिट 2026 लाइव कैसे देखें?

अगर आप इस समिट को लाइव देखना चाहते हैं तो इसकी सभी प्रमुख सेशंस की लाइव स्ट्रीमिंग इंडियाएआई (IndiaAI) के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर की जाएगी। इस कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीम में ये विशेष आयोजन होंगे:

  • प्रमुख नेताओं के कीनोट भाषण
  • टेक सीईओ के साथ खास बातचीत
  • पैनल डिस्कशन
  • एआई एक्सपो के टूर
  • एआई नीति और टेक्नोलॉजी से जुड़े बड़े एलान

यह लाइव प्रसारण 16 फरवरी से 20 फरवरी तक रोजाना उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा आपको हमारे वेबसाइट अमर उजाला पर इस समिट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स मिलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट को संबोधित करेंगे और एआई एक्सपो का दौरा भी करेंगे। उनके भाषण में भारत की 'Responsible and Inclusive AI' पर जोर रहने की उम्मीद है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी भारत के उस रोडमैप को पेश करेंगे। इसमें नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक विकास को गति देने वाले एआई सिस्टम पर जोर दिया गया है।

दुनिया के बड़े नेता और टेक दिग्गज होंगे शामिल

इस वैश्विक समिट में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेता और टेक इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली चेहरे एक साथ नजर आएंगे:

  • सुंदर पिचाई, सीईओ, गूगल
  • सैम ऑल्टमैन, सीईओ, ओपनएआई
  • डेमिस हसाबिस, डीपमाइंड टेक्नोलॉजीस
  • डारियो अमोडेई, सीईओ, एंथ्रोपिक
  • ब्रैड स्मिथ, माइक्रोसॉफ्ट

इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 45 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी इस समिट में हिस्सा ले रहे हैं। इन दिग्गजों की मौजूदगी से उम्मीद जताई जा रही है कि समिट के दौरान एआई नीतियों और बड़े औद्योगिक समझौतों की घोषणा हो सकती है।

क्या होगा खास? 

एआई इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान पांच दिनों में 700 से ज्यादा सेशंस आयोजित किए जाएंगे। इन चर्चाओं में एआई से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे:

  • एआई सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन
  • एआई गवर्नेंस और नियम
  • डाटा सुरक्षा और गोपनीयता
  • एआई एथिक्स और जिम्मेदार उपयोग
  • भविष्य की नौकरियों पर एआई का प्रभाव

साथ ही सात वर्किंग ग्रुप एआई कॉमन्स, भरोसेमंद एआई टूल्स और साझा कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर प्रस्ताव पेश करेंगे।

क्यों खास है एआई इंपैक्ट समिट 2026

यह पहला बड़ा वैश्विक एआई समिट है जिसकी मेजबानी ग्लोबल साउथ में की जा रही है। भारत का उद्देश्य एआई की चर्चा को केवल जोखिम और नियमों तक सीमित न रखकर इसे समावेशी विकास और वास्तविक उपयोग से जोड़ना है। एआई का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और वित्त जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है। ऐसे में इस समिट से निकलने वाले फैसले आने वाले वर्षों में दुनिया भर में एआई के विकास और उपयोग को प्रभावित कर सकते हैं।

एआई समिट की पल-पल की अपडेट्स मिलेंगी यहां 

अगर आप एआई की दुनिया में हो रहे बड़े बदलावों को की पल-पल की अपडेट्स पाना चाहते हैं तो आप अमर उजाला पर पा सकते हैं। यह समिट भारत की एआई नेतृत्व क्षमता को वैश्विक मंच पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed