{"_id":"6992b042813c37d0890d232d","slug":"india-ai-impact-summit-2026-delhi-global-tech-ceos-sundar-pichai-sam-altman-bill-gates-among-others-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल, देखें लिस्ट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल, देखें लिस्ट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
AI Impact Summit 2026: भारत को दुनिया की 'टेक सुपरपावर' बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' में गूगल, OpenAI, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई दिग्गज टेक कंपनियों के टॉप लीडर्स शिरकत कर रहे हैं।
एआई इम्पैक्ट समिट 2026
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इस हफ्ते नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में पूरी दुनिया की नजर रहेगी। ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस के बाद इस साल भारत इस वैश्विक मंच की मेजबानी कर रहा है। इस आयोजन से यह साबित होता है कि वैश्विक बाजार में भारत की अहमियत अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। नई दिल्ली के भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन समेत कई स्थलों में समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी, जिनमें 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।
टेक जगत ही कौन-कौन सी हस्तियां होंगी शामिल?
एआई इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की कई प्रमुख और प्रभावशाली हस्तियां शामिल होने जा रही है:
हालांकि, एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग, जिनके आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने आखिरी समय में कुछ कारणों के वजह से अपना दौरा रद्द कर दिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में टेक लीडर्स का स्वागत करेंगे। टेक दिग्गजों के अलावा, इवेंट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होगें, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा शामिल हैं।
क्यों अहम है भारत?
पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि वह भारत को वैश्विक टेक सुपरपावर बनाना चाहती है। सरकार ने 18 अरब डॉलर (16 लाख करोड़ रुपये) से अधिक के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, ताकि देश में चिप निर्माण और सप्लाई चेन मजबूत हो सके। इसी का नतीजा है कि माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए $17.5 अरब (करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये) के निवेश का वादा किया है। वहीं, सरकार डेटा सेंटर्स को 21 साल की टैक्स छूट दे रही है, जिससे एनवीडिया जैसी कंपनियां यहां निवेश के लिए उत्साहित हैं।
हाल ही के कुछ वर्षों में स्टार्टअप्स में वेंचर कैपिटल निवेश बढ़ रहा है और भारतीय शेयर बाजार में IPO की संख्या में उछाल देखा जा रहा है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपने संचालन के लिए पूर्व माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख इरीना घोष को नियुक्त किया है। OpenAI ने भी भारत में अलग सेल्स डिवीजन शुरू किया है। गूगल ने सरकार और फिजिक्स वाला के साथ मिलकर शिक्षा में एआई को बढ़ावा देने की साझेदारी की है।
2 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
यह समिट सिर्फ बंद कमरों की मीटिंग तक सीमित नहीं है। यह समिट में लगने वाला एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसमें 30 देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। खास बात यह है कि इस आयोजन में किसानों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी जोड़ा गया है। समिट के लिए अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
Trending Videos
टेक जगत ही कौन-कौन सी हस्तियां होंगी शामिल?
एआई इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की कई प्रमुख और प्रभावशाली हस्तियां शामिल होने जा रही है:
- सुंदर पिचाई – सीईओ, गूगल और अल्फाबेट
- सैम ऑल्टमैन – सीईओ, ओपनएआई
- मुकेश डी अंबानी – चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज
- बिल गेट्स – चेयर, गेट्स फाउंडेशन
- सर डेमिस हैसबिस – सह-संस्थापक एवं सीईओ, गूगल डीपमाइंड
- यान लेकुन – प्रोफेसर, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एएमआई लैब्स
- योशुआ बेंगियो – संस्थापक एवं चेयर, मिला इंस्टीट्यूट
- डारियो अमोडेई – सीईओ, एंथ्रोपिक
- क्रिस्टियानो आमोन – सीईओ, क्वालकॉम
- ब्रैड स्मिथ – प्रेसिडेंट एवं वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ्ट
- जूली स्वीट – चेयर एवं सीईओ, एक्सेंचर
- जय पुरी – एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया
- एन. चंद्रशेखरन – चेयरमैन, टाटा संस
- के. कृतिवासन – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)
- सी. विजयकुमार – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, एचसीएल टेक
- सलील पारेख – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, इंफोसिस
- अरुंधति भट्टाचार्य – चेयरपर्सन एवं सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया
- नीकेश अरोड़ा – चेयरमैन एवं सीईओ, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स
- शांतनु नारायण – चेयर एवं सीईओ, एडोबी
- रॉय जैकोब्स – सीईओ, रॉयल फिलिप्स
- बोर्ये एकहोम – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, एरिक्सन
- मार्टिन श्रोएटर – चेयरमैन एवं सीईओ, काइंड्रिल
- मैथ्यू प्रिंस – सीईओ, क्लाउडफ्लेयर
- जय चौधरी – सीईओ एवं संस्थापक, ज़ीस्केलर
- विशाल सिक्का – संस्थापक एवं सीईओ, वियानाई सिस्टम्स
- रवि कुमार एस – सीईओ, कॉग्निजेंट
- नंदन नीलेकणि – सह-संस्थापक एवं चेयरमैन, इंफोसिस
- सुनील भारती मित्तल – संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज
- टोनी ब्लेयर – एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज
- एलेक्जेंडर वांग – चीफ एआई ऑफिसर, मेटा
- आर्थर मेंश – सह-संस्थापक एवं सीईओ, मिस्ट्राल एआई
- बिपुल सिन्हा – सीईओ एवं सह-संस्थापक, रुब्रिक
- बोर्ये ब्रेंडे – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
- अमित जावेरी – प्रेसिडेंट एवं सीओओ, सर्विसनाउ
- एना पाउला असिस – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयर (एशिया पैसिफिक और ईएमईए), आईबीएम
- अपर्णा बावा – सीओओ, ज़ूम
- बीवीआर मोहन रेड्डी – संस्थापक एवं चेयरमैन, साइएंट लिमिटेड