सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Bill Gates Visits Andhra Pradesh to Boost Partnership in Healthcare, AI and Agriculture

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स पहुंचे अमरावती; स्वास्थ्य, कृषि और एआई सहयोग पर अहम चर्चा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Mon, 16 Feb 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Bill Gates Visits Andhra Pradesh: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश का दौरा किया। यहां उन्होंने राज्य सरकार के साथ स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान गेट्स फाउंडेशन और राज्य सरकार के बीच नई साझेदारी की संभावनाओं पर बात हुई। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल हेल्थ और कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

Bill Gates Visits Andhra Pradesh to Boost Partnership in Healthcare, AI and Agriculture
बिल गेट्स अमरावती पहुंचे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स सोमवार को आंध्र प्रदेश पहुंचे। यहां गन्नवरम एयरपोर्ट पर राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बिल गेट्स राज्य सचिवालय पहुंचे। यहां स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और तकनीक आधारित शासन को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बिल गेट्स की यह यात्रा राज्य सरकार और 'गेट्स फाउंडेशन' के बीच भविष्य की साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Trending Videos

तकनीकी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई साझेदारी की उम्मीद

आईटी मंत्री नारा लोकेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बिल गेट्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा- "अमरावती में आपका स्वागत है, मिस्टर बिल गेट्स। आज गन्नवरम हवाई अड्डे पर गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष का स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।" साथ ही लोकेश ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार जन कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर प्रभाव डालने वाले समाधान खोजने के लिए गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने को उत्साहित है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी गेट्स से राज्य में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार करने का अनुरोध किया है। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल और उसके संभावित लाभों पर भी विशेष चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से चल रहे स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स का होगा विस्तार

गेट्स फाउंडेशन पहले से ही चित्तूर जिले के कुप्पम क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। अब इन पहलों को राज्य के अन्य हिस्सों में भी लागू करने पर विचार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।

रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम का करेंगे निरीक्षण

अपने दौरे के के बीच बिल गेट्स रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम (RTGS) का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री नायडू उन्हें शासन में तकनीक के उपयोग और उसके परिणामों के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 'स्वर्ण आंध्र 2047' विजन पर भी प्रस्तुति देंगे। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल टेक्नोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेवाओं और संजीवनी जैसे डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड प्रोग्राम में किए गए सुधार शामिल हैं।

कृषि में ड्रोन और एआई के उपयोग को देखेंगे बिल गेट्स

बिल गेट्स अमरावती के उंडावल्ली गांव में एक कृषि फार्म का भी दौरा करेंगे। यहां उन्हें खेती में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग का प्रदर्शन दिखाया जाएगा।

पहले भी कर चुके हैं आंध्र प्रदेश का दौरा

यह बिल गेट्स की आंध्र प्रदेश की तीसरी यात्रा है। इससे पहले भी संयुक्त आंध्र प्रदेश का दो बार दौरा कर चुके हैं। यह यात्रा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के निमंत्रण पर हो रही है जिसका उद्देश्य राज्य सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed