सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   andhra cm chandrababu naidu bill gates amaravati rtgs sanjeevani visit india ai impact summit

चंद्रबाबू नायडू से मिले बिल गेट्स: आंध्र प्रदेश के डिजिटल मॉडल को बताया 'शानदार', कई मुद्दों पर की चर्चा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Bill Gates Meets Andhra Pradesh CM: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मिले। नायडू ने उन्हें राज्य सरकार की प्रमुख परियोजनाओं से अवगत कराया। बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट (2026) में भाग लेने भारत पहुंचे हैं।

andhra cm chandrababu naidu bill gates amaravati rtgs sanjeevani visit india ai impact summit
सीएम चंद्रबाबू नायडू से मिले बिल गेट्स - फोटो : Chandrababu Naidu/X
विज्ञापन

विस्तार

अमरावती में सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडु ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स का स्वागत किया। गेट्स राज्य सचिवालय पहुंचे, जहां नायडू ने उन्हें सरकार की तकनीक आधारित पहलों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रहे 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में शामिल होने भारत पहुंचे हैं। इस दौरान वह कुछ राज्यों का भी दौरा कर सकते हैं।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से गेट्स का परिचय कराया। इस दौरान आईटी मंत्री नारा लोकेश, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत हुई। गन्नवरम हवाई अड्डे पर गेट्स का स्वागत नारा लोकेश और अन्य मंत्रियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट्स ने की रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम की तारीफ
मुख्यमंत्री नायडू ने सचिवालय में गेट्स को एक विशेष प्रेजेंटेशन के जरिए रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम (RTGS) की ताकत दिखाई। उन्होंने बताया कि कैसे राज्य ने एक 'डेटा लेक' के जरिए सभी सरकारी विभागों को एक सूत्र में पिरोया है। Aware 2.0 प्लेटफॉर्म की मदद से अब सरकार हर समस्या पर रीयल-टाइम में नजर रख रही है और तुरंत फैसले ले रही है। नायडू ने बताया कि कैसे जनता की राय और योजनाओं की सफलता को अब आंकड़ों के जरिए सीधे मॉनिटर किया जाता है।

ब्लॉकचेन में स्टोर हो रहे जमीन के रिकॉर्ड
जब बिल गेट्स ने संपत्ति के रिकॉर्ड की सुरक्षा को लेकर सवाल किया, तो नायडू ने उन्हें ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जमीनी रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाने के लिए अब क्यूआर कोड (QR Code) का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि कोई भी हेराफेरी न हो सके। गेट्स ने आंध्र के टैक्स कलेक्शन मॉडल को 'शानदार' बताया।



संजीवनी परियोजना से स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति
गेट्स ने चित्तूर जिले के कुप्पम में चल रही ‘संजीवनी’ परियोजना के बारे में भी जानकारी ली। यह स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप देने की पहल है, जो गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से संचालित हो रही है।

उन्होंने पूछा कि ब्लड शुगर, डायबिटीज और अन्य जांचों का डेटा कैसे दर्ज किया जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। इसपर गेट्स ने परियोजना के कार्यान्वयन की सराहना की।

बायो-डिजाइन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी पर भी चर्चा हुई। गेट्स ने कहा कि सस्ती जांच सुविधाएं गरीबों के लिए काफी लाभकारी हो सकती हैं। 

अमरावती और ‘स्वर्ण आंध्र 2047’ विजन
नायडू ने गेट्स को ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती के निर्माण की प्रगति भी दिखाई। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और सुनियोजित विकास के साथ शहर को तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायडु गेट्स को ‘स्वर्ण आंध्र 2047’ विजन पर भी प्रस्तुति देंगे, जिसमें राज्य को विकसित और समृद्ध बनाने की दीर्घकालिक योजना शामिल है।

सचिवालय की बैठकों के बाद गेट्स के अमरावती के उंडावल्ली गांव स्थित एक फार्म पर जाने की संभावना है, जहां वे खेती में ड्रोन और AI तकनीक के इस्तेमाल को देखेंगे। यह पहल कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है।

सहयोग को और मजबूत करने पर जोर
नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि तकनीक का उद्देश्य मानवता की सेवा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में बिल गेट्स से हुई मुलाकात ने उन्हें तकनीक आधारित नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित किया था।

राज्य सरकार ने गेट्स से अनुरोध किया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं का विस्तार पूरे आंध्र प्रदेश में किया जाए। दोनों पक्षों के बीच स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और तकनीक आधारित शासन में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि बिल गेट्स पहले भी अविभाजित आंध्र प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। इस बार की यात्रा मुख्यमंत्री नायडू के आमंत्रण पर हुई है, जिसका उद्देश्य राज्य और गेट्स फाउंडेशन के बीच साझेदारी को और गहरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed