सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur Police major action: Illegal Punjab liquor worth Rs 22 lakh recovered, two smugglers arrested

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख रुपये की अवैध पंजाब की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 08 Oct 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

जशपुर जिले की पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.26 लाख रुपये से अधिक कीमत की शराब जब्त की है।

Jashpur Police major action: Illegal Punjab liquor worth Rs 22 lakh recovered, two smugglers arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जशपुर जिले की पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.26 लाख रुपये से अधिक कीमत की शराब जब्त की है। पुलिस ने नेशनल हाइवे-43 पर आगडीह के पास एक ट्रक से 426 कार्टून में भरी 6300 बोतल (कुल 3825 लीटर) अंग्रेजी शराब जब्त की। वहीं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक (क्रमांक RJ-09-GE-0124) जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है, को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक रणवीर सिंह (42) और सहयोगी जगदीप सिंह (30), दोनों निवासी पंजाब, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


सात अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब-हरियाणा से रांची होते हुए बिहार ले जाई जा रही शराब का ट्रक जिले से गुजरने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर नेशनल हाइवे 43 पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच करने पर भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब के कार्टून बरामद हुए। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि उसे रोहतक (हरियाणा) से रांची तक ट्रक पहुंचाने के लिए 50,000 रुपये दिए गए थे। उसका दावा है कि उसे शराब की जानकारी नहीं थी और रांची पहुंचने के बाद कोई अन्य व्यक्ति ट्रक लेकर बिहार जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी का पैटर्न और सिंडिकेट का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह एक तय पैटर्न पर काम करता है। ड्राइवरों को मोटी रकम देकर ट्रक एक निश्चित स्थान तक पहुंचाने के लिए कहा जाता है। वहां से गिरोह के अन्य सदस्य ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे बढ़ते हैं। इसके लिए ऐसे रास्तों का चयन किया जाता है, जहां पुलिस और टोल नाकों की संख्या कम हो। इस मामले में भी ट्रक को रोहतक से ग्वालियर, अंबिकापुर होते हुए जशपुर के रास्ते रांची और फिर बिहार ले जाया जा रहा था।

इस साल की चौथी बड़ी कार्रवाई
जशपुर पुलिस ने बताया कि इस साल अब तक अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में शामिल चार ट्रकों को जब्त किया जा चुका है। इन सभी मामलों में कुल 2734 कार्टून (24,440 लीटर) शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed