सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma participated in the Mata Shakambhari Jayanti celebrations and inaugurated the communit

कबीरधाम : माता शाकम्भरी जयंती में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jan 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

आज शनिवार को माता शाकम्भरी जयंती के अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर समेत अन्य जगह में पटेल समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए।

Deputy CM Vijay Sharma participated in the Mata Shakambhari Jayanti celebrations and inaugurated the communit
डिप्टी सीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज शनिवार को माता शाकम्भरी जयंती के अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर समेत अन्य जगह में पटेल समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व-परंपरा छेरछेरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, दान और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। माता शाकम्भरी अन्न, प्रकृति व करुणा की प्रतीक हैं। उनका जीवन और संदेश समाज को आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करता है। 

Trending Videos


माता की उपासना हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलित जीवन जीने की सीख देती है। विजय शर्मा ने बेनदरची गांव में पटेल समाज के सदस्यों के साथ संवाद किया और सभी को जयंती की बधाई दी। क्षेत्र में सड़क, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, शेड, स्टेडियम आदि निर्माण के संबंध में जानकारी ली। मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए भी जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पटेल समाज हमेशा से परिश्रमी और आत्मनिर्भर समाज रहा है, शाकम्भरी माता की कृपा से धन धान्य से सम्पन्न इस समाज ने हमेशा लोगों को मिल जुलकर कार्य करना सिखाया है। पटेल समाज बहुत ही स्वाभिमानी समाज रहा है, पटेल समाज से लोगों को सीखने की आवश्यकता है, अपने उद्यम से समाज द्वारा लोगों का पोषण किया जाता रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मजगांव में पटेल समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed