सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy Chief Minister Vijay Sharma inaugurates Swadeshi Mela by lighting the ceremonial lamp

CG News: कवर्धा में स्वदेशी मेले का शुभारंभ, डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया दीप प्रज्ज्वलन; जापान का दिया उदाहरण

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा में आज स्वदेशी मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विजय शर्मा ने कहा कि जापान का उदाहरण देते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया।

Deputy Chief Minister Vijay Sharma inaugurates Swadeshi Mela by lighting the ceremonial lamp
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सिंगर ऐश्वर्या पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्थानीय विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीजी कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेले में लगे सभी स्टॉल भारत में निर्मित उत्पादों के हैं, जो स्वदेशी भावना को मजबूत करते हैं।

Trending Videos


विजय शर्मा ने बताया कि देश की बड़ी जनसंख्या के अनुसार हमारा बाजार भी बहुत बड़ा है। यदि हम अपने ही बाजार का सही उपयोग करें, तो अपनी आर्थिक स्थिति और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह कार्य केवल सरकार से नहीं, बल्कि समाज के माध्यम से संभव है। समाज एक बहुत बड़ी ताकत है और यदि लोगों में स्वदेशी अपनाने का भाव जागृत हो जाए, तो बड़े परिवर्तन संभव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy Chief Minister Vijay Sharma inaugurates Swadeshi Mela by lighting the ceremonial lamp
कवर्धा में स्वदेशी मेले का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जापान जैसे देशों का उदाहरण दिया, जहां के लोग अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं। इससे उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। इसी प्रकार हमें भी स्वदेशी को अपनाते हुए देश में निर्मित उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने उनके निर्माण और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जाना। यह मेला आने वाले गुरुवार तक आयोजित किया जाएगा।

मेला के शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड फेम सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने हिंदी गीतों की मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

इन प्रतियोगिताओं में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही हैं। यह आयोजन स्थानीय कला और संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहा है। इससे समाज में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed