{"_id":"68d54f2fd3533c89d60eeb35","slug":"kabirdham-deputy-cm-inaugurates-modern-sonography-machine-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम को फिर सौगात: डिप्टी सीएम ने किया आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम को फिर सौगात: डिप्टी सीएम ने किया आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम के बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। इस मौके पर रक्तदान शिविर में भी शामिल होकर उन्होंने युवाओं से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौर पर रहे। कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है।
Trending Videos
इसी कड़ी में विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय उपस्थित रहे। सोनोग्राफी मशीन के शुभारंभ होने से न केवल बोड़ला ब्लॉक बल्कि आसपास के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे उन्हें जिला मुख्यालय या अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय व संसाधन की बचत होगी। विजय शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। बोड़ला जैसे अंचलों में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस सोनोग्राफी मशीन के शुभारंभ से 123 ग्राम पंचायत व 317 गांव में रहने वाले लगभग 2 लाख 11 हजार 35 नागरिकों को लाभ मिलेगा। इसमें 6717 बैगा परिवार भी शामिल हैं, जिनकी कुल आबादी 29 हजार 586 है। क्षेत्र में 512 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रही हैं व 535 मितानीन सेवाएं दे रही है।
बोड़ला ब्लॉक में 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व तीन उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा। इस अवसर पर वे रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं रक्तदाता से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया व कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियाँ बचाने में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया।