{"_id":"6979e4a8d2af5247f702f85d","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3887747-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: प्रमोशन न मिलने पर एसपी का छलका दर्द, सीएम को पत्र लिखकर की शिकायत, भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: प्रमोशन न मिलने पर एसपी का छलका दर्द, सीएम को पत्र लिखकर की शिकायत, भेदभाव का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। हालांकि, इस सूची में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी और कबीरधाम एसपी, धर्मेंद्र सिंह छवई का नाम शामिल नहीं है।
सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। हालांकि, इस सूची में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी और कबीरधाम एसपी, धर्मेंद्र सिंह छवई का नाम शामिल नहीं है। इसे लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने साथ हुए कथित अन्याय की शिकायत की है। एसपी छवई का कहना है कि 2012 बैच के अन्य अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नत कर दिया गया है, लेकिन उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।
Trending Videos
प्रमोशन से वंचित होने का कारण और एसपी का पक्ष
एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वे वर्तमान में कबीरधाम एसपी के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति सूचियों में, जिनमें 10 अक्टूबर 2024, 31 दिसंबर 2024, 26 मई 2025 और 31 जुलाई 2025 की तारीखें शामिल हैं, उनके नाम पर विचार किया गया। परंतु, हर बार उन्हें पदोन्नति से वंचित रखा गया। उन्हें पदोन्नति न देने का कारण यह बताया गया कि उनके खिलाफ लोकायुक्त संगठन, भोपाल में जांच लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, एसपी छवई का दावा है कि उनके खिलाफ न तो कोई चार्जशीट जारी हुई है, न ही कोई विभागीय जांच चल रही है, और वे निलंबित भी नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई ऐसे अधिकारी हैं जिन पर उनसे कहीं अधिक गंभीर आरोप हैं और जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं, उन्हें पदोन्नति दे दी गई है। जबकि उनके मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है और उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।