{"_id":"69bea6466dfdf668030f117a","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4075520-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : तेंदुआ खाल के साथ 5 गिरफ्तार, पूजा और तांत्रिक गतिविधियों में करते थे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : तेंदुआ खाल के साथ 5 गिरफ्तार, पूजा और तांत्रिक गतिविधियों में करते थे इस्तेमाल
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कवर्धा वनमंडल ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तेंदुआ खाल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन
विस्तार
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कवर्धा वनमंडल ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तेंदुआ खाल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से खाल के अलावा हड्डियां और नाखून जैसी सामग्री भी बरामद की गई है। उक्त कार्रवाई वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, भोपाल और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल, रायपुर से मिली सूचना के आधार पर की गई। संयुक्त टीम ने तरेगांव क्षेत्र के ग्राम गुडली और कवर्धा परिक्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में दबिश दी।वनमंडलाधिकारी ने बताया कि 20 मार्च को अवैध रूप से तेंदुआ खाल रखे जाने की सूचना पर छापेमारी की गई।
मौके से दो तेंदुआ खाल जब्त की गईं।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तेंदुआ खाल का इस्तेमाल पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं में करते थे।गिरफ्तार हुए आरोपी में संतराम धुर्वे, निवासी चोरभट्टी,सुखराम मेरावी, निवासी गुडली, अघनू धुर्वे, निवासी आमानारा, सहैततर मरकाम, निवासी सिंघारी कनस टेकाम, निवासी बेन्दा शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं (9, 39, 44, 50, 51, 52) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending Videos