कबीरधाम: सीएम साय ने दी 166 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, 55 सड़कें और 12 बड़े पुलों का होगा निर्माण
कबीरधाम जिले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को बड़ी सौगात दी है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चौथा चरण) व पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 166 करोड़ रुपए की लागत से 55 सड़कों और 12 वृहद पुलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
विस्तार
कबीरधाम जिले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को बड़ी सौगात दी है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चौथा चरण) व पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 166 करोड़ रुपए की लागत से 55 सड़कों और 12 वृहद पुलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।यह कार्यक्रम आज कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित हुआ, वहीं सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा जशपुर से लाइव जुड़े हुए थे।जहां से मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि PMGSY के तहत बनाई जा रही इन सड़कों के निर्माण से स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि आधारित गतिविधियों को नई गति मिलेगी।जनजातीय व दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास का हमारा संकल्प साकार होगा।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार निरंतर साकार कर रही है।जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने का हमारा संकल्प इन सड़कों के माध्यम से सिद्ध हो रहा है। ये सड़कें स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि जैसे मूलभूत क्षेत्रों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और दूरस्थ इलाकों तक समृद्धि पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि PMGSY के तहत बनाई जा रही इन सड़कों से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को एक नई गति मिलेगी।इन सड़कों और पुलों के निर्माण से जिले के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा। इससे न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर पंडरिया से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गांव-गांव तक बेहतर सड़कें पहुंचने से व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। डबल इंजन भाजपा सरकार के संकल्प के साथ पंडरिया में विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है, जहां हर क्षेत्र में सुविधा, समृद्धि और प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। इस सौगात के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से आभार व्यक्त करती हूं।

फोटो

फोटो

कमेंट
कमेंट X