{"_id":"69e9ef997267097620033d70","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4199062-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, 11 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार, गर्भवती है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, 11 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार, गर्भवती है पीड़िता
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने करीब 11 महीने बाद बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी साक्ष्यों व सायबर ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने करीब 11 महीने बाद बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी साक्ष्यों व सायबर ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता गर्भवती मिली है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक 22 जून 2025 की रात नाबालिग बालिका घर से अचानक लापता हो गई थी।
Trending Videos
परिजनों की शिकायत पर कोतवाली कवर्धा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। कवर्धा सिटी थाना प्रभारी योगेश कश्यप की टीम ने सायबर सेल की मदद से संदिग्ध के मोबाइल नंबर का सीडीआर और लोकेशन खंगाला। तकनीकी विश्लेषण में आरोपी की लोकेशन बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों ने डीएनए परीक्षण की अनुशंसा
पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। मेडिकल जांच में सामने आया कि पीड़िता करीब 7 सप्ताह 3 दिन की गर्भवती है। डॉक्टरों ने डीएनए परीक्षण की भी अनुशंसा की है। पुलिस ने आरोपी दीनानाथ साहू उर्फ दीनू (23), निवासी ग्राम कुची, थाना गिद्धपुरी, जिला बलौदाबाजार को 22 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे आज गुरुवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

कमेंट
कमेंट X