सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   SP conducted annual inspection of Kabirdham Police Line

कबीरधाम पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण: हथियार और वाहनों की जांच, एसपी ने दिए सुधार के निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम पुलिस लाइन का मंगलवार को एसपी धर्मेंद्र सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान हथियारों, गोला बारूद, वाहनों, सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की गई।

SP conducted annual inspection of Kabirdham Police Line
पुलिस जवानों के साथ चर्चा करते एसपी धर्मेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम पुलिस लाइन का मंगलवार को एसपी धर्मेंद्र सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान हथियारों, गोला बारूद, वाहनों, सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश देते हुए कर्मचारियों को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ काम करने को कहा।

Trending Videos


कबीरधाम जिले के रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) का वार्षिक निरीक्षण मंगलवार को एसपी धर्मेंद्र सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की हर व्यवस्था को बारीकी से परखा गया। हथियारों की स्थिति, एम्युनिशन, वाहन शाखा, सुरक्षा उपकरण, परेड व्यवस्था और प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, अनुशासन तथा कार्यशैली का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने शस्त्रागार पहुंचकर हथियारों की री ड्रिलिंग, गोला बारूद की उपलब्धता और रखरखाव की जानकारी ली। इसके साथ ही वाहन शाखा में गाड़ियों की स्थिति, मेंटेनेंस और उपयोगिता की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और नव आरक्षकों की ट्रेनिंग का भी मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस जवानों के साथ चर्चा करते एसपी धर्मेंद्र सिंह

पुलिस जवानों के साथ चर्चा करते एसपी धर्मेंद्र सिंह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed