{"_id":"69f5d6499b8b138d1e017861","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4234073-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : पेंशन मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दायर होगा कैविएट, टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : पेंशन मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दायर होगा कैविएट, टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया निर्णय
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने पेंशन के मुद्दे पर बड़ा निर्णय लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर करने की घोषणा की है। कबीरधाम जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि प्रांतीय स्तर पर आयोजित वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने पेंशन के मुद्दे पर बड़ा निर्णय लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर करने की घोषणा की है। कबीरधाम जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि प्रांतीय स्तर पर आयोजित वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया है। ताकि हाई कोर्ट बिलासपुर द्वारा दिए गए फैसले को सुरक्षित रखा जा सके और प्रदेश सरकार द्वारा किसी एकतरफा आदेश या स्थगन की स्थिति से बचा जा सके। कैविएट दायर करने में आने वाला पूरा खर्च संगठन स्वयं वहन करेगा और इसके लिए किसी भी सामान्य शिक्षक से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा।
Trending Videos
बैठक में मूल याचिकाकर्ता शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए यह भी तय किया गया कि प्रत्येक जिले में बैठक कर शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वे किसी के बहकावे में न आएं और अनावश्यक रूप से राशि एकत्र करने वालों से सतर्क रहें। एसोसिएशन ने यह भी निर्णय लिया है कि संविलियन से पूर्व प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन दिलाने के लिए शासन स्तर पर विभिन्न माध्यमों से चर्चा की जाएगी। इस बीच, जिन याचिकाकर्ता शिक्षकों के पक्ष में सिंगल बेंच से निर्णय आया है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे छग शासन, डीपीआई, डीईओ और संबंधित कार्यालयों में फैसले की प्रति के साथ आवेदन प्रस्तुत कर उसकी पावती सुरक्षित रखें। वहीं, जो शिक्षक अब तक न्यायालय नहीं गए हैं, उन्हें भी इस मुहिम के लिए तैयार रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
