{"_id":"69f7a6af82e4d512bb08047f","slug":"kabirdham-speed-becomes-the-cause-of-death-four-friends-die-tragically-after-their-car-falls-into-the-rive-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: स्पीड बनी मौत का कारण, नदी में कार गिरने से चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो का जीवन के लिए संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: स्पीड बनी मौत का कारण, नदी में कार गिरने से चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो का जीवन के लिए संघर्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसा इतना भयावह था कि चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम में रविवार रात 9.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया जा रहे 6 दोस्त उस वक्त हादसे का शिकार हो गए जब उनकी कार पांडातराई पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी।
Trending Videos
हादसा इतना भयावह था कि चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कार नंबर CG-10-AS-1082 तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पुल से नीचे नदी में गिर गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ बुझ गए 4 घरों के चिराग
हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, वे सभी कम उम्र के थे। इनमें अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) शामिल हैं। दो, जुनेद रजा (21), आरजु खान (19) की हालत नाजुक है। दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मोड़ बना ‘मौत का मोड़’
स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडातराई पुल के पास का यह मोड़ पहले भी हादसों के लिए कुख्यात रहा है। तेज रफ्तार और अंधेरा इस दुर्घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है। पांडातराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है।
