सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Bloody Clash at Wedding Procession Youth Dies 6 Accused Arrested 3 Minors Detained in Kabirdham

बारात में खूनी विवाद: युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग निरुद्ध

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पंडरिया थाना क्षेत्र में बारात कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bloody Clash at Wedding Procession Youth Dies 6 Accused Arrested 3 Minors Detained in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में बारात कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। एएसपी अमित पटेल ने बताया कि घटना 15 अप्रैल को ग्राम सरईसेत में बारात के दौरान हुई, जहां मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने मिलकर मुकेश साहू (18) निवासी चंदली, जिला मुंगेली के साथ मारपीट की।

Trending Videos


गंभीर रूप से घायल मुकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और पहचान परेड के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। लवेश धुर्वे, ओमप्रकाश उर्फ मोनू धुर्वे, नारायण सिंह धुर्वे, राहुल धुर्वे, अजय धुर्वे और हरेन्द्र धुर्वे सभी निवासी ग्राम सरईसेत थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को आज रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सामाजिक कार्यक्रमों में शांति और संयम बनाए रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed