{"_id":"6a3fae1b69df24cd950bcadf","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4440621-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक से लैस होगी अपराध विवेचना: कबीरधाम पुलिस के 120 विवेचकों को मिले स्मार्ट मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक से लैस होगी अपराध विवेचना: कबीरधाम पुलिस के 120 विवेचकों को मिले स्मार्ट मोबाइल फोन
Sat, 27 Jun 2026 05:26 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:26 PM IST
सार
अपराध विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, त्वरित, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में कबीरधाम पुलिस को बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन का वितरण किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराध विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, त्वरित, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में कबीरधाम पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय द्वारा ASUMP Scheme AAP 2025-26 (Main/Special Plan) के तहत जिले के विवेचकों को 120 स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं।प्राप्त डिवाइसों में 20 निरीक्षक, 38 उप निरीक्षक तथा 62 सहायक उप निरीक्षक स्तर के विवेचकों के लिए मोबाइल शामिल हैं। इनका वितरण एसपी ऑफिस कबीरधाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इन अत्याधुनिक Mobile Data Terminal के माध्यम से विवेचक घटनास्थल से ही डिजिटल माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों तक त्वरित पहुंच, विभिन्न पुलिस एप्लीकेशनों का प्रभावी उपयोग, साक्ष्यों का डिजिटल संधारण और विवेचना संबंधी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन संभव हो सकेगा।इस पहल से अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार होगा, मामलों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी तथा नागरिकों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।कार्यक्रम के दौरान विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल फोन के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया।पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है।
विज्ञापन
Mobile Data Terminal के माध्यम से हमारे विवेचक घटनास्थल से ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर सकेंगे। इससे अपराध अनुसंधान की गति और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी तथा पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी। कबीरधाम पुलिस तकनीक के समुचित उपयोग के माध्यम से जनता को त्वरित एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन