पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   2600 cubic meters of illegally stored sand seized in Kabirdham

कबीरधाम में अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई: 2600 घन मीटर भंडारण जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

Sun, 28 Jun 2026 09:49 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 09:49 PM IST
सार

कबीरधाम के ग्राम खरहट्टा में प्रशासन ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2600 घन मीटर रेत जब्त की। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन ने अवैध खनन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।
 

विज्ञापन
2600 cubic meters of illegally stored sand seized in Kabirdham
जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई किया है

विस्तार

कबीरधाम जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खरहट्टा में लगभग 2600 घन मीटर रेत जब्त की है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को ग्राम खरहट्टा में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत भंडारित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब 2600 घन मीटर रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जब्त रेत के संबंध में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित जांच और संयुक्त अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध रेत कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई किया है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed