सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Citing solution of family problem duped of Rs 8 lakh in Kanker

Kanker: पारिवारिक समस्या के निवारण का दिया हवाला, ठग लिए आठ लाख रूपये, अब आरोपी हुआ गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में टीवी चैनल माध्यम से परिवारिक निवारण के हवाला देकर 28 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Citing solution of family problem duped of Rs 8 lakh in Kanker
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में टीवी चैनल माध्यम से परिवारिक निवारण के हवाला देकर 28 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि कांकेर नगर की रहने वाली मीरा साहू ने 26 दिसम्बर 2024 को मामला दर्ज कराया था. जिसमे कहा गया था कि डीडी फ्री डिश के चैनल नं.38 में मनोरंजन प्राईम में प्रसारित जय माँ कामाख्या संस्थान के राघवेन्द्र आचार्य, धीरज रावत से पारिवारिक समस्या के कारण मेरे द्वारा फोन से बात कर अपनी पारिवारिक समस्या से अवगत कराया गया। 

Trending Videos


जिनके द्वारा उपरोक्त नंबर एवं अन्य मोबाईल नंबर से पारिवारिक समस्या के निराकरण के लिए 3100/- रूपये का हवन करना पड़ेगा कहकर मेरी पूरी पारिवारिक समस्या को जानकर मुझे बार-बार डरा-धमकाकर पारिवारिक समस्या के निराकरण नहीं होने की स्थिति में परिवार के किसी भी सदस्य की अकारण मृत्यु हो जायेगी का भय दिखाकर पीड़ित से बार-बार पैसो की मांग की गई,  जिनसे भयभीत एवं प्रताड़ित होकर पीड़ित ने आईसीआईसी बैंक दिल्ली के खाता धारक धीरज रावत (रावत क्रियेशन) के खाता नंबर में चेक के माध्यम से अलग-अलग रूपये ट्रान्सफर किया गया है तथा लगातार बार-बार फोन कर मृत्यु का पारिवारिक समस्या का निराकरण नहीं कराने से मृत्यु का भय दिखाकर पुनः पैसे की मांग की जाती थी.
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के जानकरी के आधार पर खाताधारक आरोपी धीरज रावत का बैंक केवायसी जानकारी एवं मोबाईल सीडीआर प्राप्त होने पर.आरोपी की पता तलाश हेतु राज्य से बाहर दिल्ली जाने अनुमति प्राप्त कर थाना से टीम दिगर प्रान्त दिल्ली रवाना किया गया। आरोपी धीरज रावत पता रोहिणी नार्थ वेस्ट दिल्ली के सकुनत पर पता किया गया लेकिन आरोपी नही मिला लगातार आरोपी की तलाश जारी थी जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed