सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   employees went on strike and submitted memorandum to the collector after contractor misbehavior of Kanker Naga

Chhattisgarh: कांकेर नगर पालिका में ठेकेदार के दुर्व्यवहार से कर्मचारी हड़ताल पर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर नगर पालिका में शुक्रवार को ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह द्वारा दुधावा तालाब सौंदर्यकरण टेंडर में देरी को लेकर अधिकारी सोहेल कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने तक काम बंद रखने का ऐलान किया।

employees went on strike and submitted memorandum to the collector after contractor misbehavior of Kanker Naga
कांकेर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर नगर पालिका में शुक्रवार की दोपहर जमकर बवाल हुआ। टेंडर नहीं खुलने से नाराज एक ठेकेदार के द्वारा नगर पालिका अधिकारी को धमकाने, गाली गलौज और दुर्व्यवहार को लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर दोषी ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही है। 

Trending Videos


दरअसल, दोपहर में नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार अपने चेंबर में थे। उसी दौरान ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह ने शहर के टिकरापारा स्थित दुधावा तालाब के सौंदर्यकरण का टेंडर अब तक नहीं खुलने को लेकर अधिकारी से दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। कर्मचारियों के अनुसार ठेकेदार ने अधिकारी से गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकी भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जब तक ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं होती काम बंद रखने का ऐलान नगर पालिका के कर्मचारियों ने किया है। 

वहीं इस मामले में ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि दुधावा तालाब का टेंडर 16 मई 2025 को खुलना था, जो कि 20 दिन बाद भी अब तक नहीं खुला है। इसी मुद्दे को लेकर वो नगर पालिका अधिकारी से मिलने गए थे। उन्होंने किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया है, बल्कि उन्होंने अधिकारी पर ही दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, दोनों ही पक्षों ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed