सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   On one hand there is an end to Naxalism on the other hand there are claims of development in K

कांकेर: एक ओर नक्सलवाद की समाप्ति, दूसरी ओर विकास के दावे...निर्माण कार्यों में पलीता लगाते ठेकेदार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Jun 2025 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

नक्सलवाद की समाप्ति और विकास का सरकार का संकल्प है, ताकि अंदरूनी इलाको में सड़क, बिजली, पानी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सहित योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके लेकिन विकास के नाम पर ठेकेदार सरकार को पलीता लगाने में लगे है।

On one hand there is an end to Naxalism on the other hand there are claims of development in K
निर्माण कार्यों में पलीता लगाते ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नक्सलवाद की समाप्ति और विकास का सरकार का संकल्प है, ताकि अंदरूनी इलाको में सड़क, बिजली, पानी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सहित योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके लेकिन विकास के नाम पर ठेकेदार सरकार को पलीता लगाने में लगे है। पहली बार ग्रामीणों को मिल रही डामर की पक्की सड़क पर इस कदर भ्रष्टाचार किया जा रहा कि ग्रामीणों के साथ अधिकारी को भी यह ना गवार गुजरा। फिर क्या सड़क ही उखवड़ा डाली। अब तक आपने विकास के नाम पर बनती सड़क की तस्वीरें देखी होंगी लेकिन पहली बार नक्सल प्रभावित इलाके से भ्रष्टाचार की उखाड़ी जा रही तस्वीरे दिखा रहे है। 

Trending Videos


आइए पूरा मामला समझाते है दरअसल कांकेर ज़िला मुख्यालय से 40 किमी दूर आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत चंगोड़ी से नागरबेडा होते हुए आमाबेड़ा उप तहसील तक जोड़ने के  लिए प्रधान मंत्री सड़क योजना अंतर्गत लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से 10 किमी डामर का सड़क निर्माण किया गया है। 10 किमी सड़क निर्माण के दूसरे ही दिन 2 किमी की सड़क उखड़ गई. ठेकेदार ने घटिया सड़क ऐसा बनाया कि सड़क खुद ही गवाही देने लगा है. सड़क एक दिन टिक नही पाया। ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। अधिकारियों तक बात पहुंची फिर क्या था. प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी ने तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी किया. ठेकेदार का पेमेंट रुकवा दिया गया. और सड़क उखाड़ कर नए सिरे से फिर से सड़क बनाने का आदेश जारी कर दिया...
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास के महिलाएं ठेकेदार से मजदूरी लेकर सप्ताह भर बने सड़क के 2 किमी के हिस्से को उखाड़ रही है। वही ग्रामीण कहते है सड़क बनने के दूसरे दिन ही सड़क उखड़ गए था। डामर के नाम पर काला ऑयल और गिट्टी के बजरी को ठेकेदार ने बिछा दिया था आगे भी सड़क उखड़ ही रहा है। 

कांकेर जिले के प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी डिकेश कुमार कोमा ने पूरे मामले को लेकर कहते है। नागरबेडा चंगोड़ी में सड़क बनाने  की अनिमियता पाई गई है..मैने खुद जाकर जांच किया है.ठेकेदार को नोटिस दिया गया है और सड़क फिर से उखाड़ कर बनाने का आदेश दिया गया है। अंदुरुनी क्षेत्रों में बन रही सड़को में ठेकेदार लापरवाही करते है हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत सड़क आमाबेडा से चंगोढी में ठेकेदार द्वारा विभाग को बिना संज्ञान में लेते हुयें कार्य को गुणवत्ताविहीन किया गया तत्पश्चात तत्काल सड़क की जांच उपरांत ठेकेदार को नोटिस देते हुये किये गये गुणवत्ताविहीन डामरीकरण कार्य को उखाड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता  डिकेश कुमार कोमा से दुरभाष प्राप्त सूचना अनुसार किये गये गुणवत्ताविहीन कार्य को उखाड़कर पुनः वर्षाऋतु पश्चात गुणवत्तापूर्वक डामरीकरण कार्य किये जाने एवं ठेकेदार पर अग्रिम कार्यवाही के साथ ही कार्य में संलग्न सहायक अभियंता एवं उपअभियंता को तत्काल उक्त कार्य के कार्यभार से विमुक्त किये गये के संबंध में अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed