फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Karwa Chauth 2026: Festivities Sweep MP; Check City-Wise Moonrise Timings

करवा चौथ 2026: एमपी में करवा चौथ की धूम, सबसे पहले जबलपुर में दिखेगा चांद, जानें कब-कहां होगा चंद्रोदय

Thu, 29 Oct 2026 01:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 01:19 PM IST
सार

पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को अब चांद निकलने का इंतजार है। जबलपुर में सबसे पहले रात 8:12 बजे और इंदौर में रात 8:33 बजे चंद्रदर्शन का अनुमान है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026: Festivities Sweep MP; Check City-Wise Moonrise Timings
आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ का पर्व आज पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रख रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को शाम को पूजा और चंद्रदर्शन का इंतजार रहेगा। चांद के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।

विज्ञापन


करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग रहता है। मध्य प्रदेश में भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और हरदा में चांद निकलने के समय में अंतर रहेगा। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए अपने शहर का चंद्रोदय समय जानना जरूरी है।
विज्ञापन


कहां कितने बजे होंगे चंद्रदर्शन?
प्रदेश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का अनुमानित समय इस प्रकार है।
शहर चांद निकलने का समय
भोपाल रात 8:25 बजे
इंदौर रात 8:33 बजे
उज्जैन रात 8:32 बजे
ग्वालियर रात 8:14 बजे
जबलपुर रात 8:12 बजे
सागर रात 8:18 बजे
हरदा रात 8:29 बजे

चंद्रदर्शन के बाद पूरा होगा व्रत
करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद व्रत शुरू करती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कई स्थानों पर महिलाएं एकत्र होकर करवा चौथ की कथा सुनती हैं और चंद्रमा के उदय होने की प्रतीक्षा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद दिखाई देने पर महिलाएं अर्घ्य अर्पित करती हैं और अपने पति के दर्शन के बाद पारंपरिक विधि से व्रत खोलती हैं। इस पर्व को पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।


बादल या ऊंची इमारतें बन सकती हैं चंद्रदर्शन में बाधा
चंद्रोदय का निर्धारित समय होने के बावजूद मौसम, बादलों, धुंध या आसपास की ऊंची इमारतों के कारण चांद दिखाई देने में कुछ मिनट की देरी हो सकती है। ऐसे में खुले आसमान की ओर से चंद्रदर्शन का प्रयास किया जा सकता है। करवा चौथ के इस विशेष अवसर पर घरों में पूजा की तैयारियां पूरी हैं। अब व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्रदर्शन का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed