{"_id":"69bc1184c26d427c95075b56","slug":"khelo-india-national-tribal-games-to-be-held-in-chhattisgarh-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में होंगे नेशनल ट्राइबल गेम्स: हॉकी, फुटबॉल, तैराकी समेत कई खेलों में खिलाड़ी दिखायेंगे जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में होंगे नेशनल ट्राइबल गेम्स: हॉकी, फुटबॉल, तैराकी समेत कई खेलों में खिलाड़ी दिखायेंगे जौहर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Khelo India National Tribal Games in CG: छत्तीसगढ़ में होने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी सात खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Khelo India National Tribal Games in CG: छत्तीसगढ़ में होने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी सात खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब तीन हजार खिलाड़ी शिरकत करेंगे। आयोजन के दौरान पुरुष एवं महिला वर्गों में राजधानी रायपुर में पांच खेलों और बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर और सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में एक-एक खेल होंगे।
छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी होंगे शामिल
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। तीनों शहरों में नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए चिन्हांकित खेल स्थलों व मैदानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने का काम जोरों पर है। खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देश के दो परंपरागत खेलों कबड्डी और मलखंब को भी डेमो गेम्स के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें कहां पर आयोजित होंगे कौन-कौन से खेल
- रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में फुटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी।
- रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी की स्पर्धाएं होंगी।
- रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वीमिग पूल में तैराकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग संचालनालय के ओपन मैदान में तीरंदाजी और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ओपन ग्राउंड में वेट-लिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।
- जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी।
- कबड्डी की स्पर्धाएं रायपुर के सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और मलखंब का प्रदर्शन अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में होगा।