पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Megha Sahu 18-year-old daughter of a former councilor died hanging in Korba

Korba: पूर्व पार्षद की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने फांसी लगाकर दी जान, 12वीं के रिजल्ट से थी परेशान

Fri, 26 Jun 2026 02:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 02:17 PM IST
सार

कोरबा में एक दुखद घटना सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा भैसखटाल में पूर्व नगर निगम पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन
Megha Sahu 18-year-old daughter of a former councilor died hanging in Korba
korba

विस्तार

कोरबा में एक दुखद घटना सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा भैसखटाल में पूर्व नगर निगम पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मेघा घर की बड़ी बेटी थी और 12वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन


परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार मेघा बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। वजह 12वीं कक्षा में उसका रिजल्ट उम्मीद के अनुसार न आना बताया जा रहा है। रिजल्ट ठीक न होने के बाद से वह परेशान रहने लगी थी। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह घातक कदम उठाया, ऐसी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मेघा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व पार्षद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हर कोई यही कह रहा है कि एक पल की निराशा ने एक होनहार बेटी की जान ले ली। छात्रों पर परीक्षा और रिजल्ट का दबाव अक्सर भारी पड़ जाता है। असफलता जीवन का अंत नहीं है। करियर के कई रास्ते खुले होते हैं। एक बार का रिजल्ट किसी के भविष्य का फैसला नहीं करता। ऐसे समय में परिवार, दोस्तों और शिक्षकों का सहयोग सबसे जरूरी होता है। बच्चों से बात करना, उनकी बात सुनना और उन्हें समझाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed