सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   5 injured in two separate road accidents Thar-car collision and car overturns on road

रफ्तार का कहर: कोरबा में दो भीषण सड़क हादसे, थार-कार की आमने-सामने भिड़ंत; पांच लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में दो अलग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। नशे में धुत तेज रफ्तार कार पलट गई तो वहीं कुमुण्डा में थार-कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन घायल हुए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

5 injured in two separate road accidents Thar-car collision and car overturns on road
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं कुमुण्डा थाना क्षेत्र में भी थार और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें तीन लोग चोटिल हुए।

Trending Videos


पहला हादसा सिविल लाइन इलाके में
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल वाली सड़क पर यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे और वे शराब के नशे में धुत थे। तेज रफ्तार कार रामपुर की तरफ से आ रही थी और सड़क पर खड़ी एक कार को ठोकर मारते हुए ठेले को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार बीच सड़क पर पलट गई। घटना के बाद चालक को चोट आई थी और वह मौके से भाग गया। घायल युवक ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

कुमुण्डा इलाके में दूसरा हादसा
कुमुण्डा थाना क्षेत्र के कुचेना मुख्य मार्ग पर एक और सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार थार और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोगों को चोटें आईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मामूली चोटें बताई गई हैं।

ट्रैफिक नियमों के लिए पुलिस लोगों को कर रही जागरूक
लगातार हो रहे सड़क हादसों और मौतों को देखते हुए पुलिस विभाग जन जागरूकता अभियान चला रहा है। पुलिस विभाग बैठकों के माध्यम से विशेष निर्णय भी ले रहा है। इसके बावजूद सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन लोगों की जान जा रही है और कई लोग घायल हो रहे हैं। कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही भी इन हादसों का प्रमुख कारण बन रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed