{"_id":"69ddfafe662a251a4e01dfa5","slug":"thieves-break-shop-roof-steal-expensive-clothes-shoes-and-cash-police-register-case-search-on-for-accused-korba-news-c-1-1-noi1487-4161651-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में चोरों का आतंक: टीन-छप्पर तोड़कर कर रहे चोरी, दुकान में घुस नए कपड़े, जूते और नगदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में चोरों का आतंक: टीन-छप्पर तोड़कर कर रहे चोरी, दुकान में घुस नए कपड़े, जूते और नगदी उड़ाए
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार
कुसमुंडा थाना में मंगलवार सुबह एक दुकान में छप्पर तोड़कर चोरी कर ली। नए कपड़े, जूते और गल्ले की नगदी सहित हजारों का माल चोरी करके फरार हो गए।
कोरबा में चोरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ गया है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बीते दिनों विकास नगर स्थित नेहा रेडीमेड में छप्पर तोड़कर हजारों का माल चोरी हुआ था। अब मंगलवार की सुबह घटना सामने आई, जहां इमली छपार चौक स्थित स्काई मेंस वेयर को निशाना बनाया गया।
दुकान संचालक आकाश साहू ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि छप्पर टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर नए कपड़े, जूते और गल्ले में रखी नगदी ले गए।गल्ले में लगभग चिल्हर 5 हजार रखे हुए थे। वहीं हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आकाश ने तुरंत कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शातिर चोर लगातार टीन-छप्पर वाली दुकानों को निशाना बना रहे हैं। रात के अंधेरे में छप्पर तोड़कर दुकान में घुसते हैं और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। कॉलोनी से लेकर मुख्य सड़क तक कोई भी दुकान सुरक्षित नहीं है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना है।
वहीं दुकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसके चलते पुलिस को चोंरो तक पहुच पाने में परेशानी हो रही है। लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। व्यापारियों का आरोप है कि रात में पुलिस की पेट्रोलिंग न के बराबर है, जिससे चोर बेखौफ होकर घूम रहे है।
घटनाओं से व्यवसायियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में पॉइंट लगाने और सीसीटीवी लगाने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चोर नहीं पकड़े गए तो वे थाने का घेराव करेंगे।
कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द खुलासे का दावा किया गया है। फिलहाल, कुसमुंडा क्षेत्र के दुकानदार रात में दुकान के बाहर अतिरिक्त ताला और गार्ड की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। बढ़ती चोरियों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Trending Videos