सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Trailer and Car Collide Drunken Driver Beaten Up Video Goes Viral in Korba

Korba: ट्रेलर और कार में टक्कर, नशेड़ी चालक की पिटाई, वीडियो वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर मुख्य मार्ग पर नशे में धूत लोड ट्रेलर वाहन का चालक एक कार को ठोकर मार दिया।

Trailer and Car Collide Drunken Driver Beaten Up Video Goes Viral in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर मुख्य मार्ग पर नशे में धूत लोड ट्रेलर वाहन का चालक एक कार को ठोकर मार दिया जहां इस घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक को रूकवाया गया वाहन से नीचे उतरने पर ट्रेलर वाहन का चालक शराब के नशे में था और उसने ओवरटेक करने के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया दोनों के बीच विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कार चालक ने ट्रेलर चालक की पिटाई शुरू कर दी जिसका विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कार चालक पिटाई कर रहा है और ट्रेलर का।चालक बचाव करते हुए भाग रहा है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मामला सीएसईबी चौकी जा पहुंचा। लेकिन पुलिसिया कार्यवाही होने की वजह आपसे दोनों में समझौता हो गया। नशे की हालत में ट्रेलर चालक वाहन चल रहा था जो कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था कहीं ना कहीं उसे चालक के खिलाफ भी पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही कोरबा जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई, जो शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन के पश्चात वाहन चला रहे थे।

नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या छूट नहीं दी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

धारा 185 के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन हेतु प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रेषित किए जाएंगे, ताकि नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे की अवस्था में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं चालक एवं अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed