{"_id":"69e5f5dc635288883a014715","slug":"leaders-and-villagers-staged-a-sit-in-at-the-food-officers-chamber-demanding-ration-distribution-watch-the-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4188065-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba News: कोरबा में तीन माह का राशन न मिलने पर खाद्य अधिकारी कार्यालय में धरना, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: कोरबा में तीन माह का राशन न मिलने पर खाद्य अधिकारी कार्यालय में धरना, आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 04:26 PM IST
Link Copied
सोमवार को अपनी शिकायत लेकर पहुंचे आमजनों के भोजन के अधिकार की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित कई नेताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खाद्य अधिकारी के कार्यालय में धरना दिया। वे पिछले तीन महीनों का राशन न मिलने से नाराज थे। प्रदर्शनकारी भोजन के अधिकार की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पाया है। इससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया गया। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल अधिकारी से मिलने पहुंचा था। अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इससे नाराज होकर नेताओं और ग्रामीणों ने सीधे उनके चेम्बर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने लंबित राशन वितरित करने का आश्वासन न मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की उदासीनता से हितग्राहियों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
राशन वितरण में लापरवाही
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। पहले भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इस बार मजबूर होकर उन्हें कार्यालय में बैठना पड़ा। नेताओं ने कहा कि राशन गरीबों का मौलिक अधिकार है। इसे समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द वितरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मधुसूदन दास ने बताया कि यह समस्या केवल ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है। शहरी क्षेत्र में भी पूरे जिले में ऐसी ही स्थिति है। राशन को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अधिकारी के कार्यालय में धरना जारी है और ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।