Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Akali Dal (Punar Surjit) Holds Press Conference in Amritsar, Emphasizes Organizational Strengthening
{"_id":"69e593fca1fde100d40a320a","slug":"video-akali-dal-punar-surjit-holds-press-conference-in-amritsar-emphasizes-organizational-strengthening-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अकाली दल (पुनर सुरजीत) की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संगठन मजबूती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अकाली दल (पुनर सुरजीत) की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संगठन मजबूती पर जोर
अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) की ओर से मुख्य दफ्तर में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, पंथक मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
प्रेस वार्ता में पार्टी प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सुखबीर सिंह बादल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर के हुकमनामे को साजिश बताना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही इस मामले में अकाल तख्त के जत्थेदार को मांग पत्र सौंपकर सुखबीर बादल की जवाबदेही तय करने की मांग करेगी।
इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) चुनावों को लेकर भी चिंता जताई गई। नेताओं ने कहा कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण प्रबंधन प्रणाली में खामियां बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग की, अन्यथा संघर्ष शुरू करने की चेतावनी दी।
वहीं, बीबी जागीर कौर ने कहा कि सुखबीर बादल के बयानों से पंथक भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह पांच प्रधान प्रणाली को चुनौती है। उन्होंने अकाल तख्त की सर्वोच्चता पर जोर देते हुए कहा कि इसकी मर्यादा पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।
बीबी जागीर कौर ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को आगे लाने और उन्हें चुनावों में अधिक अवसर देने के लिए प्रयास करेगी। साथ ही, उन्होंने गिरते राजनीतिक स्तर और भाषा पर चिंता जताते हुए नेताओं को अपने व्यवहार और शब्दों में सुधार लाने की जरूरत बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।