{"_id":"69e4f6e072c2a3727f0c0019","slug":"video-pregnant-woman-suffers-serious-burns-after-phone-argument-with-husband-referred-to-higher-centre-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति से फोन पर हुई कहासुनी, संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलसी गर्भवती, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति से फोन पर हुई कहासुनी, संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलसी गर्भवती, हायर सेंटर रेफर
मेरठ। मवाना के ग्राम बहोड़पुर में पति अब्दुल से फोन पर हुई मामूली कहासुनी के बाद 26 वर्षीय गर्भवती महिला मुस्कान संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई, आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। झुलसी महिला की सास वकीला ने बताया कि अब्दुल दिल्ली में हेयर ड्रेसर का काम करता है, रविवार सुबह 10 बजे के आस पास मुस्कान फोन पर बेटे अब्दुल से बातचीत कर रही थी,दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोंकझोंक हुई थी। उसके बाद मुस्कान ने कमरे में जाकर आग लगा ली कमरे से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें आई, कमरे में जाकर देखा तो मुस्कान आग की लपटों में घिरी हुई थी, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। मुस्कान तीन महीने की गर्भवती है और उसकी तीन साल की एक बेटी भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।