{"_id":"69e4a3d878ed1fd1b9051f47","slug":"video-kenya-kepher-lumbasi-wins-7th-chandrashekhar-half-marathon-trophy-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"केन्या के केफर लुंबासी ने जीती सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन की ट्राफी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्या के केफर लुंबासी ने जीती सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन की ट्राफी, VIDEO
बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में रविवार को 21 किलोमीटर की सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन की सवा लाख इनाम राशि की ट्राफी केन्या के धावक केफर लुम्बासी ने जीती। प्रयागराज के सचिन यादव द्वितीय और केन्या के केबिछी वाइजली ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम दस में बलिया के दो खिलाड़ी रहे।
सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए 730 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। सभी खिलाड़ी सुबह छह बजे तक स्टार्टिंग प्वाइंट पर पहुंच चुके थे। पटपर पचखोरा में हाफ मैराथन का फ्लैग आफ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने किया। इसके बाद केन्या के धावकों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। 240 नंबर जर्सी पहने केनिया के केफर लुंबासी ने 59 मिनट पांच सेकेण्ड में अपनी दौड़ पूरी की। केनियायी धावक केफर लुंबासी ने पचखोरा में स्टार्टिंग प्वाइंट से लेकर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिनिश लाइन तक लगातार बढ़त बनाए रखी। हालांकि, प्रयागराज के सचिन यादव ने ने भी केनियायी धावक का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने शुरू से ही केफर को पछाड़ने के लिए पूरी ताकत झोंकी, मगर महज 32 सेकण्ड से पिछड़ कर द्वितीय स्थान हासिल किया। 230 नंबर की जर्सी पहने सचिन यादव ने अपनी दौड़ 59 मिनट 37 सेकेण्ड में पूरी की। केन्या के ही केबिछी वाइजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। केबिछी ने 239 एक घंटे 53 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। 270 नंबर के धावक वाराणसी के अनिल पटेल ने चतुर्थ स्थान, 271 नंबर के धावक वाराणसी के जुगनू कुमार ने पांचवां स्थान, 269 नंबर के धावक वाराणसी के अभिषेक प्रजापति ने छठवां स्थान, 244 नंबर के केनिया के चेपके वांग ने सातवां स्थान, 153 नंबर के धावक बलिया के सोनू कुमार राजभर आठवां स्थान, 172 नंबर के धावक बलिया के नीतीश कुमार ने नौवां स्थान और 703 नंबर के धावक मध्यप्रदेश के मऊगंज के पंकज पटेल ने दसवां स्थान हासिल किया। दसवें स्थान पर रहे धावक पंकज पटेल ने अपनी दौड़ एक घंटे सात मिनट और पंद्रह सेकेण्ड में पूरी की। फिनिशिंग लाइन तक पहुंचे वाराणसी के कुश कुमार ने एक घंटा 15 मिनट 23 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। कुल लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ी फिनिश लाइन तक पहुंच सके। प्रथम विजेता केन्या के केफर लुंबासी को एक लाख 25 हजार, द्वितीय विजेता सचिन यादव को 65 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले केन्या के केबिछी वाइजली को 35 हजार नगद का पुरस्कार दिया गया। स्टेडियम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में ज्ञानकुंज बंशी बाजार के छात्रों में अपनी सांगीतमय प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। अतिथि दयाशंकर सिंह सुशील सिंह विधायक । आगंतुको का स्वागत नीरज शेखर जी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देवेन्द्र सिंह अरुण सिंह कबड्डी संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्र एडी बेसिक मनीष कुमार सिंह बी. एस ए देवेन्द्र गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक रहे।
आकर्षण का केंद्र ओलंपियन गुलाब चन्द्र रहे। संचालन सुरजीत सिंह परिहार ने किया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।