{"_id":"69e3c07f13ec7d532407dbf6","slug":"video-kanpur-grp-saves-railway-employees-life-using-cpr-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीआरपी ने सीपीआर दे बचाई रेलवे कर्मी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीआरपी ने सीपीआर दे बचाई रेलवे कर्मी की जान
जीआरपी की तत्परता से शनिवार को एक रेलवे कर्मी की जान बच गई। कानपुर सेंट्रल के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर थाने के बाहर खड़े थे। तभी करीब 55 साल का व्यक्ति आया और लड़खड़ाते हुए गिर गया। दौड़ कर पास गए तो शरीर ठंडा पड़ रहा था और सांस नहीं ले पा रहे थे। तुरंत जवानों की मदद से सीपीआर दिलाना शुरू किया। क्लीनिक से डॉक्टर को भी बुलवाया। करीब पांच मिनट बाद सीपीआर देते-देते उन्होंने हिचकी ली। इसके बाद वह होश में आए। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह कमजोर हैं और ऑक्सीजन कम हो गई थी। जेब से रेलवे का कार्ड मिला जिस पर उनका नाम गंगा चरण वर्मा और पद टीटी लिखा था। वह टूंडला स्टेशन पर तैनात हैं। उन्हें अस्पताल भेजकर रेलवे अधिकारियों को सूचना दे दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।