{"_id":"69e36570459096489106eccf","slug":"video-drinking-or-serving-alcohol-in-banani-and-dewalthal-tok-of-pithoragarh-district-will-lead-to-social-boycott-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: बाननी और देवलथल तोक में शराब पी और पिलाई तो होगा सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: बाननी और देवलथल तोक में शराब पी और पिलाई तो होगा सामाजिक बहिष्कार
गायत्री जोशी
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:35 PM IST
पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्रों के गांवों में शराब विरोधी स्वर मुखर होने लगे हैं। पूर्व में कई गांवों में शराब पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अब बंगापानी तहसील के सबसे बड़े गांव जाराजिबली के बाननी और देवलथल तोक में भी शराब बंदी का निर्णय लिया गया है। यदि गांव में शराब पी और पिलाई तो संबंधित पर जुर्माना लगाते हुए उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। जाराजिबली के ग्वालबाननी में ग्राम प्रधान दुर्गा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला और युवक मंगल दल के सदस्यों के साथ अन्य महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक मत से गांव में शराब बंदी का फैसला लिया। प्रधान, महिला और युवक मंगल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि नियम तोड़ने वालों से 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिस घर में समारोह होना है वहां एक सप्ताह तक शराब बिल्कुल वर्जित रहेगी। ग्रामीणों ने कहा कि शराब के सेवन से सामाजिक रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बैठक में महिला मंगल दल अध्यक्ष जानकी देवी, उपाध्यक्ष पार्वती देवी, नवयुवक क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, वीर विक्रम सिंह, आन सिंह, चतुर सिंह, श्याम सिंह, रूप सिंह, हिम्मत सिंह, बसंती देवी, तारा देवी, नारती देवी, इंद्रा देवी, आनंदी देवी, रेखा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।