{"_id":"69e2fe77da5dab2c6504d4bb","slug":"video-nimrat-sandhu-a-student-from-amritsar-secured-499-out-of-500-marks-in-class-10-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर की छात्रा निमरत संधू को 10वीं में 500 में से 499 अंक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर की छात्रा निमरत संधू को 10वीं में 500 में से 499 अंक मिले
सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणामों में अमृतसर की रहने वाली छात्रा निमरत संधू ने 500 में से 499 अंक हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वह पंजाब में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही है।
निमरत की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने ढोल बजाकर उसका स्वागत किया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। निमरत, तरनतारन रोड स्थित निवासी है और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा है। उसने कुल 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
पत्रकारों से बातचीत में निमरत ने कहा कि यह उसकी जिंदगी का बेहद खास और गर्व का पल है। रिजल्ट के समय वह घर पर अपनी मां के साथ थी और पिता से फोन पर बात कर रही थी। जैसे ही उसने अपना परिणाम देखा, वह खुशी से झूम उठी।
निमरत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को देते हुए कहा कि स्कूल के टीचर्स ने हर विषय को विस्तार से समझाया और हमेशा उसका मार्गदर्शन किया। खासतौर पर उसके क्लास इंचार्ज की प्रेरणा ने उसे हर विषय में पूरे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
वहीं, निमरत के पिता तेजवीर सिंह ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि सकारात्मक माहौल और कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने लगातार मेहनत की और देर रात तक पढ़ाई करती रही।
उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उन्हें बराबर मौके दिए जाने चाहिए, तभी समाज आगे बढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।