{"_id":"69e2d6748ba6728cff02f4e7","slug":"video-jhansi-judge-threatened-with-bomb-blast-in-courtroom-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रूम में जज को बम से उड़ा देने की धमकी, मामले में जानकारी देतीं एएसपी अरीबा नोमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रूम में जज को बम से उड़ा देने की धमकी, मामले में जानकारी देतीं एएसपी अरीबा नोमान
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:29 AM IST
Link Copied
झांसी में तैनात अपर जिला जज (एससी-एसटी ऐक्ट) आदित्य चतुर्वेदी को न्यायालय परिसर में बम से उड़ा देने की धमकी भरा पत्र भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर में पत्र मिलते ही खलबली मच गई। न्यायालय परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई। डाक से भेजा गया पत्र मोहम्मद सलीम मंसूरी के नाम से है, जिसमें धमकी दी गई कि लखनऊ जिला न्यायालय में तैनाती के दौरान न्यायिक अधिकारी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह किए। नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। न्यायिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम हाथ से लिखा पत्र मिला। पत्र में लिखा गया कि हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिया। हम सभी लोग कई दिनों से इनकी गतिविधियों को ध्यान से देख रहे हैं। सात से 30 अप्रैल के दौरान न्यायालय परिसर में बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। इस पत्र से एसएसपी को अवगत कराया गया। थोड़ी ही देर में न्यायालय परिसर में भारी सुरक्षा बल पहुंच गया। पहले से मौजूद सुरक्षा बल को भी सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने परिसर में सभी स्थानों की तलाशी ली। संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। एसीपी अरीबा नोमान का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।